ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

by
ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि घर-घर केसीसी अभियान भी संचालित किया गया है जोकि 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत हर किसान को कृषि के लिए कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा केसीसी अकाउंट होल्डर्स के डेटा को पीएम किसान लाभार्थियों जिनके पास केसीसी अकाउंट नहीं है उनके साथ सत्यापित किया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा।
अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि जनसुरक्षा अभियान का दूसरा चरण भी बैंको में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना के पात्र सभी लोगों का बीमा इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। बीमा की राशि की कटौती लाभार्थियों के बैंक खातों से की जाएगी तथा इस अभियान का दूसरा चरण 31 दिसम्बर तक चलेगा। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी ने सभी बैंक अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रधान और सचिवों के सहयोग से सभी पंचायतों में कैंप लगा कर सभी पात्र लोगों को इन दोनों स्कीमों के साथ जोडे़।
इसके साथ ही बैठक में बैंको द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की गयी। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बैंकों की उपलब्धि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की और सभी बैंकर्स से आग्रह किया कि वे इस साल दिए गए लक्ष्य को पूरा करें। साथ ही सभी बैंकर्स से ये भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीमों को ऋण आवेदनों का समय पर निपटान करें।
बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से एलडीओ भरतराज आनंद, आरसेटी डायरेक्टर संदीप ठाकुर, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता धर्मपाल धीमान, सभी बैंकों के प्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी व सीएसपी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना में फीस न जमा करना व्यवस्था परिवर्तन का एक और शर्मनाक चेहरा : जयराम ठाकुर

सुखाश्रय में पब्लिसिटी में करोड़ों खर्च लेकिन सुविधा के नाम पर जीरो,  सीएम की फ्लैगशिप स्कीम का हाल, लाभार्थी और संस्थान बेहाल मनाली हत्याकांड में सामने आया सरकार और प्रशासन का संवेदनहीन चेहरा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिप्स दिए : हिमाचल कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निमंत्रण पर शिमला पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निवेदन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व अम्ब में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें – अनीता शर्मा

ऊना, 9 अगस्त – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना परिसर और अम्ब कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता : प्रधानाचार्य रुचि रमेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 05 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान...
Translate »
error: Content is protected !!