चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटाया : भाजपा ने चुनाव आयोग को की थी शिकायत

by

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए। रेल पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई है।

रेल एसपी हितेश चौधरी को जीआरएपी में तीन साल छह महीने का समय पूरा हो गया था। जिसके बाद उनको हटा कर उनकी ड्यूटी पुलिस मुख्यालय में बनी चुनावी सेल में लगाई गई थी। भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई और चुनाव आयोग को उनको हटाने के लिए आवेदन दिया था।  भाजपा की तरफ से आयोग को लिखा गया कि आईपीएस निश्चित ही कांग्रेस पार्टी के कालापीपल से विधायक और अपने भाई का समर्थन करेंगै। जिससे निर्वाचन का कार्य बिना पक्षपात के संपन्न नहीं हो सकेगा। उन्होंने आयोग से चौधरी को चुनाव ड्यूटी से हटा कर किसी दूसरी जगह ट्रांसफर करने की मांग की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 गर्ल्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का चौथे दिन हिमाचल व हरियाणा के मध्य होगा फाइनल मैच

बीबीएन, 22 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने महाराष्ट्र...
article-image
पंजाब

अगर पुलिस को…’50 लाख तैयार रखो, मेरे साथी कभी भी आ सकते – कारोबारी से आतंकी लखबीर ने मांगी रंगदारी

अमृतसर :  अमृतसर रोड पर स्थित खालसा जनरल स्टोर के मालिक से कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। भगवान सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता सीएम चेहरा…. अंतिम फैसला हाईकमान करेगा: भूपेश बघेल

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव सामूहिक और संयुक्त नेतृत्व के तहत लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में यंग रशपाल अवार्ड समारोह का किया आयोजन  

गढ़शंकर, 6 फरवरी: एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर गढ़शंकर में यंग रशपाल अवार्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में पढ़ाई, खेलकूद और अन्य पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल...
Translate »
error: Content is protected !!