70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए प्राईवेट व्यक्ति रंगे हाथों काबू : लुधियाना की कंगनवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज SI के लिए ले रहा था

by

 लुधियाना  :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज एक प्राईवेट व्यक्ति विजय कुमार उर्फ डी.सी. को 70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है, जोकि यह रिश्वत जि़ला लुधियाना की कंगनवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर राजवंत सिंह के लिए ले रहा था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को सुभाष कुमार निवासी अर्बन विहार, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस चौकी इंचार्ज उसके एक पड़ोसी द्वारा हरपाल नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, लुधियाना में स्थित उसकी फैक्ट्री के पीछे गेट खोलने के विरुद्ध दी गई शिकायत के निपटारे के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत माँग रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी द्वारा विजय कुमार उर्फ डीसी नाम के व्यक्ति ने इस मामले में दख़ल देकर उक्त सब-इंस्पेक्टर के साथ 80,000 रुपए में सौदा तय करवाया।

उसने आगे बताया कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने दबाव डालकर उससे पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए पहले ही ले लिए हैं और अब वह अपने उक्त मध्यस्थ के द्वारा बाकी के पैसे माँग रहा है।प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत जाल बिछाया और मुलजिम प्राईवेट व्यक्ति विजय कुमार उर्फ डी.सी. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी शिकायतकर्ता से उसकी फैक्ट्री के अंदर 70,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और भगौड़े सब-इंस्पेक्टर को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

4 अप्रैल को जिले में मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस बंद रखने के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश

होशियारपुर, 3 अप्रैल: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने 4 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर जिले में मीट की दुकानों व स्लाटर हाउस बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी पूजा ठाकुर को प्रथम श्रेणी अधिकारी पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देने से इनकार करने पर गहरी जताई सुप्रीम कोर्ट ने निराशा जताई

सुप्रीम कोर्ट ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी पूजा ठाकुर को राज्य में प्रथम श्रेणी अधिकारी पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देने से इनकार करने पर गहरी निराशा जताई है। ...
article-image
पंजाब

भाजपा ने पंजाब की तीन और सीटों से उतारे उमीदवार : होशियारपुर से सोम प्रकाश की टिकट काट उनकी धर्मपत्नी को दी टिकट

चंडीगढ़ : भाजपा ने पंजाब में तीन और सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया । भाजपा ने होशियारपुर से मंत्री की सोम प्रकाश की टिकट काट कर उनकी धर्मपत्नी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की एम.एससी. कैमिस्ट्री की छात्रा रमणदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में हासिल किया तीसरा स्थान

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के एम.एससी. कैमिस्ट्री पाठ्यक्रम के दूसरे सेमेस्टर के घोषित परिणाम में छात्रा रमणदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मेरिट सूची...
Translate »
error: Content is protected !!