ऐलगरां सुआं नदी पर बने अरजी पुल की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर आनंदगढ़ साहिब किले के मुख्य प्रबंधक बाबा सुच्चा सिंह और बाबा सतनाम सिंह जी की देखरेख में किया जा रहा – दलजीत सिंह बैंस

by

नूरपुरबेदी : नूरपुरबेदी-नंगल मुख्य मार्ग पर गांव ऐलगरां सुआं नदी पर बने अरजी पुल की मरम्मत का काम आनंदगढ़ साहिब किले के मुख्य प्रबंधक बाबा सुच्चा सिंह और बाबा सतनाम सिंह जी की देखरेख में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए दलजीत सिंह बैंस ने बताया कि बाबा सतनाम सिंह ने नंगे पैर चलते हुए गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य सड़क को चौड़ा करने और मरम्मत करने के लिए दिन-रात काम करवा रहे है ।

उन्हीनों बताया ऐलगरां सुआं नदी पर बने अरजी पुल की खस्ता होने के कारण यह इलाके की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इसलिए ऐलगरां सुआं नदी पर बने अरजी पुल की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, यहां यह भी बताना जरूरी है कि उक्त सुआं नदी में अवैध खनन के कारण स्लैब और पुल का पाया काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण पक्का पुल बंद कर दिया गया था और एक अस्थायी पुल बनाया गया था, जो बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत का काम बाबा जी द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर आनंदगढ़ साहिब के मुख्य प्रशासक बाबा सुच्चा सिंह, बाबा सतनाम सिंह जी, दलजीत सिंह बैंस बलाचौर, चानन सिंह अमृतसर, निर्मल सिंह बोरा, राणा सिंह दानसीवाल, साहब सिंह, परमजीत सिंह मेघोवाल, हरजाप सिंह, हरपाल सिंह पाली, डाॅ. गुरमेल सिंह कदियाल आदि मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रैक्टर से गिरने प्रवासी मजदूर की मौत 

गढ़शंकर, 3 फरवरी: गत रात्रि ट्रैक्टर से गिरने पर एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई नीटू पुत्र कंवरपाल निवासी गांव खांजापुर तहसील व जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश, हाल वासी गांव...
article-image
पंजाब

एम.सी.एम.सी को पेड न्यूज पर पैनी नजर रखने की जिला चुनाव अधिकारी ने दी हिदायत

आगामी विधान सभा चुनाव में पेड न्यूज से सख्ती से निपटेगी मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी: अपनीत रियात होशियारपुर, 21 दिसंबर: जिला चुनाव अधिकारी-कम-चेयरपर्सन जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी कमेटी अपनीत रियात ने कहा कि आगामी...
Translate »
error: Content is protected !!