अगर पुलिस को…’50 लाख तैयार रखो, मेरे साथी कभी भी आ सकते – कारोबारी से आतंकी लखबीर ने मांगी रंगदारी

by
अमृतसर :  अमृतसर रोड पर स्थित खालसा जनरल स्टोर के मालिक से कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। भगवान सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी की शाम 4.26 बजे उसे मोबाइल पर विदेशी नंबर से वाट्सएप कॉल आई।
फोन करने वाले ने अपना नाम लखबीर सिंह हरिके बताया और कहा कि बिना देरी किए 50 लाख तैयार रखो। मेरे साथी किसी भी समय पैसे लेने आ सकते हैं। अगर पुलिस को सूचित किया तो परिवार के सदस्यों को जानी नुकसान उठाना पड़ेगा। भगवान सिंह ने कॉल काटते हुए पुलिस से संपर्क कर सुरक्षा की मांग की।
व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं गैंगस्टर :  एसएसपी अभिमन्यु राणा ने डीएसपी कमलमीत सिंह रंधावा को कार्रवाई के आदेश दिए। शुक्रवार रात भगवान सिंह की शिकायत पर आतंकी लखबीर सिंह हरिके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।व्यापारियों को लगातार मिल रहीं धमकियां छह माह के दौरान तरनतारन में व्यापारी वर्ग पूरी तरह से आतंकित है। कनाडा बैठकर पंजाब व अन्य राज्यों में आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले लखबीर सिंह हरिके व उसके साथी गैंगस्टरों द्वारा व्यापारियों से रंगदारी वसूली जा रही है।
गैंगस्टरों के खिलाफ 42 एफआईआर दर्ज : आतंकी लखबीर सिंह हरिके, गैंगस्टर प्रभ दासूवाल, सत्ता नौशहरा के अलावा अन्य गैंगस्टरों के खिलाफ छह माह के दौरान तरनतारन पुलिस ने करीब 42 एफआइआर दर्ज की हैं। धमकियों बाबत सूचना मिलते ही शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा के लिए गनमैन मुहैया करवाए जाते थे। करीब 20 दिन से उक्त गनमैन वापस लेने की कवायद चल रही है। ऐसे में व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
नाकाबंदी के दौरान दो युवक गिरफ्तार :  बता दें कि कपूरथला में जिला पुलिस की ओर से असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने सुल्तानपुर लोधी के गांव भौर से नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपितों से 500 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपितों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ जोबन एवं जसकरण सिंह उर्फ करण दोनों वासी गांव फरीदेवाल थाना मक्खन जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना नाम नवदीप सिंह उर्फ जोबन एवं जसकरण सिंह उर्फ करण दोनों वासी गांव फरीदेवाल थाना मक्खन जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना नाम नवदीप सिंह उर्फ जोबन एवं जसकरण सिंह उर्फ करण दोनों वासी गांव फरीदेवाल थाना मक्खन जिला फिरोजपुर बताया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 लाख 30 हजार रुपये की ठगी, कनाडा भेजने के नाम पर: ट्रेवल एजेंट फरार, मामला दर्ज

रायकोट :  गांव टूसा के एक युवक को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रायकोट के अंतर्गत कस्बा सुधार की...
article-image
पंजाब

सरकार और स्वस्थ्य विभाग की उपलब्धि यह है कि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 1200 से अधिक हो गई : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ों मुताबिक जिले होशियारपुर डेंगू पीड़ितों की संख्या तीसरे नंबर से एक नंबर – निमिषा मेहता

गढ़शंकरः माहिलपुर और गढ़शंकर की हर गली और घर डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ने से डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है,। यह शब्द निमिषा मेहता ने कहते हुए डेंगू फैलने...
article-image
पंजाब

हिंदी दिवस पर प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला काव्य रत्न सम्मान 

होशियारपुर : राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिंदी काव्य रत्न से सम्मानित किया गया। नेपाल...
article-image
पंजाब

जिला परिषदों व पंचायत समितियों के चुनावों की घोषणा : चुनाव आयोग ने किया नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ । पंजाब में 31 मई से पहले जिला परिषदों के चुनाव जोन तय हो गया है। क्योंकि इन सबंधी चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें साफ कर दिया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!