14 फ़रवरी तक दवाइयों पर जिन्दा नहीं रह सकते डल्लेवाल : डा.सवाईमान सिंह

by
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत का आज 55वां दिन है। बीती रात केंद्र के साथ मीटिंग का समय तय होने के बाद डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेना शुरू कर दिया।
लेकिन इस बात पर डा.सवाईमान सिंह ने आप्पति जताई है। उन्होंने कहा है की ये किसानो के साथ धोखा है। उन्होंने कहा की किसान चालों में न फसें। उन्होंने कहा कि वहां से सरकारी डॉक्टर ने कहा की हम 14 फ़रवरी तक दवाइयों पर डल्लेवाल को जिन्दा रख सकेंगे।
डा.सवाईमान सिंह ने कहा ने सवाल उठाया की अगर सरकार इस मुद्दे पर सीरियस है तो 14 फ़रवरी तक का लम्बा समय मीटिंग के लिए क्यों तय किया गया। उन्होंने कहा की दवाइयों का प्रयोग बिमारी के इलाज के लिए किया जाता है। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा की किसी को जिन्दा रखने के लिए दवाइयों का प्रयोग हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अब डल्लेवाल के साथ सरकारी डॉक्टर हर समय मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने कहा की किसानों के बच्चे पढ़े लिखे है उनके साथ छल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा की डल्लेवाल और किसानों की जिंदगी बहुत जरूरी है।
बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, जो 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, ने रविवार को चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई। डल्लेवाल को ड्रिप लगा दी गई है। लेकिन डल्लेवाल ने अभी तक मरण व्रत खत्म नहीं किया है।आमरण अनशन 55वें दिन में प्रवेश कर गया है। एक किसान आगू ने बताया की उन्होंने स्पष्ट किया कि वे तब तक अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त नहीं करेंगे, जब तक कि किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी नहीं दी जाती।
किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने चिकित्सा सहायता की अनुमति देने के निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि डल्लेवाल की तबीयत खराब हो गई है, उपवास के दौरान नेता का वजन करीब 20 किलोग्राम कम हो गया है। जबकि दल्लेवाल की हालत “गंभीर” बताई गई थी, उन्होंने पहले अपने विरोध की गंभीरता को उजागर करने के लिए चिकित्सा उपचार लेने से इनकार कर दिया था।
यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब केंद्र सरकार ने 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए बैठक करने पर सहमति जताई है। यह बैठक आंदोलनकारियों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने को लेकर गतिरोध को खत्म करेगी, जो फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।
इससे पहले शनिवार को संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डल्लेवाल से मुलाकात की और पिछले 11 महीनों से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। शनिवार को खनौरी सीमा पर आमरण अनशन में 10 और किसान शामिल हुए, जिससे अनशन करने वाले किसानों की कुल संख्या 121 हो गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जिले में अमन शांति व भाईचारा बरकरार रखने के लिए हुई ऑल पार्टी पीस कमेटी की बैठक में राजनीतिक दलों के नेताओं ने अमन-शांति व भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प

सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर, हेट स्पीच करने वाले के खिलाफ की जाएगी सख्त क्रार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर :  कैबिनेट मंत्री  ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले में हर हाल में अमन-शांति...
article-image
पंजाब

तहसीलदारों को सामूहिक अवकाश मुबारक- लेकिन छुट्टी के बाद कहां ज्वाइन करवाना है, इसका लोग फैसला लेंगे : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सामूहिक छुट्टी पर गए तहसीलदारों को मनाने की बजाए उन्हें भी अपनी छुट्टी मनाने को कहा है। साथ ही विभागीय अधिकारियों से कहा है कि तहसीलदार अपने भ्रष्टाचारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माफ़ियायों के आगे सरकार का इक़बाल टेक रहा घुटने : प्रदेश में दनदना रहा खनन माफिया, पुलिस भी कर रही कार्रवाई से किनारा : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री बताएँ माफियाओं पर शिकंजा कसने से क्यों कतरा रही पुलिस एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया दनदना रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को रेलवे बजट में ₹5,673 करोड़ का आवंटन : हिमाचल प्रदेश को रेलवे बजट में ₹2,911 करोड़, ₹17,700 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को नई गति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल बैठक में राज्यवार आवंटन और परियोजनाओं की जानकारी साझा की हरियाणा को रेलवे बजट में ₹3,566 करोड़,...
Translate »
error: Content is protected !!