कोविड-19 संकटकाल में आॅनलाईन माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने पर बल- डाॅ. मारकण्डा

by
 सोलन :  तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रोद्यौगिकी मन्त्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत यह सुनिश्चित बना रही है कि छात्रों को आॅनलाईन माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त हो। डाॅ. मारकण्डा आज सोलन जिला के कण्डाघाट स्थित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय (महिला) का निरीक्षण करने के उपरान्त उपस्थित शिक्षकोें एवं अन्य के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।
उन्होंने महाविद्यालय में 3.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित व्यायामशाला का विधिवत शुभारम्भ भी किया।
डाॅ. मारकण्डा ने निरीक्षण के उपरान्त उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट को निर्देश दिए कि महाविद्यायल परिसर स्थित पुराने भवन को नियमानुसार असुरक्षित घोषित किया जाए। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि महाविद्यालय के छात्रावास एवं आवासों की मुरम्मत के लिए रिपोर्ट प्रेषित की जाए ताकि मुरम्मत का कार्य शीघ्र आरम्भ हो सके।
तकनीकी शिक्षा मन्त्री ने कहा कि इस महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार और पाठ्यक्रम आरम्भ करने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि छात्राओं को रोज़गारपरक व्यावसायिक एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करें ताकि छात्राआंे को भविष्य में रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि कण्डाघाट स्थित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय (महिला) को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए जाना जाता है और यहां शिक्षा प्राप्त छात्राओं ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
डाॅ. मारकण्डा ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए उचित प्रकार से नाक से ठोडी तक के हिस्से को ढकते हुए मास्क पहनें, बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोएं तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. दिनेश बिन्द्रा सहित अन्य अध्यापक इस असवर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को 20 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएमः प्रो. राम कुमार

कांगड़ में दोपहर एक बजे मनाया जाएगा प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह ऊना, 8 सितंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि 10 सितंबर 2022 को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम, फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

ऊना : 23 जुलाईः चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न : खेलों से होता है सर्वांगीण विकास – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ।  शिमला 21 जुलाई :- रोटरी टाउन हॉल में रविवार को रोटरी क्लब की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। समापन समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!