नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए मोटरसाइकिलों को रिलीज करवाने की तिथि 6 जनवरी 

by
एएम नाथ। चंबा :  उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए मोटरसाइकिल नंबर एचपी 46-0434, पीबी35जे3480 तथा पीबी54सी 6289 की निपटारे-नीलामी के लिए मामला माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है ।
उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपरोक्त मोटरसाइकिल के मालिकों को माननीय न्यायालय से मोटरसाइकिल को रिलीज करवाने के लिए निर्धारित नियमों के अनुरूप सूचित किया गया था। परंतु उनके द्वारा अभी तक इस संदर्भ में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल नंबर एचपी 46-0434 विजय कुमार पुत्र जयकरण गांव व डाकखाना धरवाला जिला चंबा, पीबी35जे3480 बीके चंद पुत्र बद्रीनाथ मोहल्ला शाहपुरी गेट सुजानपुर ज़िला पठानकोट, पीबी54सी 6289 अवतार सिंह सुपुत्र सौदागर गांव वसाहन तहसील मुकेरियां के नाम पर पंजीकृत हैं।
जितेंद्र चौधरी ने बताया कि माननीय न्यायालय ने मोटरसाइकिल मालिकों को अपने दो पहिया वाहन रिलीज करवाने के लिए 6 जनवरी 2025 की तिथि निर्धारित की है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल पर फायरिंग -बाल बाल बचे ,आरोपी की पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पिस्टल की बरामद

अमृतसर :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम सिंह 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित

कुल्लू : भाजपा ने कुल्लू से बागी राम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राम सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं : 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में उप मुख्यमंत्री सुनेंगे जन समस्याएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 23 जनवरी – प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव :  दूसरे दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए , कल पहले दिन मात्र एक उमीदवार ने नामांकन पत्र किए थे दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षद चुनावों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!