सेवानिवृत्ति पर सहायक सूचना अधिकारी संजय चौहान को दी विदाई

by
एएम नाथ। चंबा :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में सहायक सूचना अधिकारी तकनीकी के पद पर कार्यरत संजय चौहान आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया और उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
संजय चौहान ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वर्ष 1993 से ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय लाहौल स्थित केलांग से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं।
उनके जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय कुल्लू तथा मंडी के कार्यकाल को भी याद किया जाता है।
ज़िला चंबा में सहायक सूचना अधिकारी तकनीकी के रूप में इनके सेवाकाल की चर्चा करते हुए सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आम लोगों से संपर्क, ध्वनि प्रसार सेवाओं तथा विभाग के अन्य कार्यों को बड़ी कुशलता एवं दक्षता के साथ अंजाम दिया।
इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों में सुरेश ठाकुर, जमीत सिंह, धर्मचंद, उत्तम सिंह प्रकाश चंद, अंकुश शर्मा, दिनेश कुमार ने भी संजय चौहान को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संजय चौहान की धर्मपत्नी सरिता चौहान सहित परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम से जल्द छंटेगी सियासी धुंध : कांगड़ा संसदीय सीट में उम्मीदवारों की लिस्ट में डलहौजी से पूर्व विधायक आशा कुमारी टॉप पर

प्रतिभा के इनकार से मंडी में कांग्रेस को झटका, तीन सीटों पर दो-दो संभावित चेहरे एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल में लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस के चेहरों पर छाई धुंध जल्द छंट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट से दिल्ली में खुलेगी आम आदमी पार्टी के घोटालों की पोल : खन्ना

आप सरकार ने अपने कार्यकाल में आबकारी नीति की उड़ाई खुलकर धज्जीआं : खन्ना होशियारपुर 27 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस क्षेत्र में एक दिन में 42 करोड़ 33लाख रूपए के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 8 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसे जमीनी हकीकत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने बुलाई हाई लेवल बैठक : नए हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का विरोध जारी

नई दिल्ली : हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून में कड़ी सजा के प्रावधान को लेकर देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का तीन दिवसीय विरोध-प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन की गूंज केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!