ऊना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर ने किया भव्य स्वागत … सुक्खू सरकार जनता को गुमराह करने में जुटी, विकास का श्रेय लेने की होड़ : जयराम ठाकुर

by

 प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, कांग्रेस ने गारंटियों के नाम पर जनता से किया छलावा

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को ऊना पहुंचने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। ऊना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह और मिले स्नेह से अभिभूत जयराम ठाकुर ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अपनापन और समर्थन उन्हें जनसेवा तथा प्रदेश के हितों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
ऊना प्रवास के दौरान जयराम ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर भी पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक सरकार के नेता झूठ बोलने में मस्त हैं और उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से ही आगे बढ़ रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार केंद्र के सहयोग से संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का श्रेय लेने में जुटी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जनता के सामने वास्तविकता को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अराजकता का माहौल है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरकार प्रदेश की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को बड़ी-बड़ी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब उन वादों को पूरा करने के बजाय जनता को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की वास्तविकता समझ चुकी है। कांग्रेस सरकार को आने वाले समय में अपनी नाकामियों और अधूरे वादों का जवाब जनता के बीच देना पड़ेगा। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश के हितों और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

“हाथ जोड़कर कह रहा हूं, मंच छोड़ दीजिए”, दलेर मेहंदी से बोले मंत्री : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी और मंत्री के बीच तीखी बातचीत

उत्तराखंड, 20 अक्टूबर। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले में अपनी प्रस्तुति को लेकर विवादों में आ गए हैं। नवरात्रि समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस के 13 स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए 43.18 लाख स्वीकृतः सत्ती

ऊना 28 फरवरी: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के 13 प्राथमिक स्कूलों के सदृढ़ीकरण को लगभग 43.18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार स्कूल की छात्रा : अमानत कौर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

बीबीएन, 2 जून (तारा) : धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला की छात्रा अमानत कौर ने जवाहर नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे इलाके में स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । शिक्षिका सरला...
Translate »
error: Content is protected !!