निर्धारित सेवा शुल्क से अधिक वसूलने वाले सीएससी संचालकों के खिलाफ की जाए करवाई – DC अपूर्व देवगन

by
ज़िला के सभी विद्यालयों में आधार कार्ड पंजीकरण और अपग्रेडेशन के लगेंगे शिविर
आधार से संबंधित जानकारी के लिए फोन नंबर 1947 पर करें संपर्क
चंबा, 12 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा है कि सभी सामान्य सेवा केन्द्रों के (कॉमन सर्विस सेंटर) माध्यम से मिलने वाली विभिन्न निशुल्क सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाए ।
उन्होंने सभी एसडीएम से नियमित अंतराल के भीतर ऐसे केन्द्रों के लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार में ज़िला स्तरीय आधार निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
अपूर्व देवगन ने सभी सीएससी केन्द्रों में विभिन्न सेवाओं के लिए सेवा शुल्क की सूची की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को कहा । साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि निर्धारित सेवा शुल्क से अधिक वसूलने वाले केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाए।
ज़िला में आधार कार्ड पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता को हासिल करने के लिए उठाए जाने वाले सभी आवश्यक कदमों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विशेषकर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अभियान स्तर पर कार्रवाई को निर्देशित किया ।
उपायुक्त ने 31 जनवरी तक ज़िला के सभी विद्यालयों में आधार कार्ड के पंजीकरण और अपग्रेडेशन के लिए विशेष शिविर के भी निर्देश जारी किए।
उन्होंने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आधार कार्ड की सुविधा से छूटे 3 वर्ष तक आयु के बच्चों की सूची उपलब्ध करवाने को कहा ।
बैठक में आधार कार्ड पंजीकरण के लिए पंचायत सचिवों द्वारा जारी किए जाने वाले हस्तलिखित जन्म प्रमाण पत्र के मामलों पर उन्होंने संबंधित विभाग को क्यूआर कोड आधारित जन्म प्रमाण पत्र ही जारी करने को कहा।
उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से आग्रह किया है कि वे अपने आधार कार्ड में सभी दस्तावेजों को अपडेट करवाऐं तथा आधार पोर्टल पर 14 दिसंबर तक यह सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं ।
बैठक में विभागीय प्रतिनिधि ने अगवत किया कि आयु वर्ग 5 वर्ष और 15 वर्ष के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट तथा नए आधार नामांकन के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है ।
बैठक में आधार कार्ड पंजीकरण और अपग्रेडेशन को लेकर 12 विभिन्न मदों पर विस्तृत समीक्षा की गई ।
आधार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 1947 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, ज़िला प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, ई- डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक मनजीत पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 76.57 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास किए :देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शाहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 76 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में हिमस्खलन, कांगड़ा का व्यक्ति बर्फ में दबा : पुलिस टीमें मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एएम नाथ। कुल्लू : पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख के कालू नाले में आज दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ है। वहीं, कांगड़ा का एक व्यक्ति बर्फ के नीचे दब गया है। घटना की सूचना मिलते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन : किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम होगा देना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में उचित ढंग से जीवनयापन करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान कर रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयर होस्टेस प्राइवेट पार्ट में छुपा कर ला रही थी करीब एक किलो सोना : सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने किया जब्त, आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 14 दिन रिमांड

कन्नूर  :  केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस  को करीब एक किलो सोने  के साथ हिरासत में लिया गया है। एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से कथित तौर...
Translate »
error: Content is protected !!