किसानों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन : किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम होगा देना

by

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में उचित ढंग से जीवनयापन करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान कर रही है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 31 मई 2019 को कई गई है। सरकार इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल की आयु पूर्ण होने पर प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करेगी। इस योजना को किसान पेंशन योजना भी कहा जाता है। इस किसान पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।

इस योजना का लाभ उन लाभार्थियों को भी दिया गया है, जिनके पास दो हेक्टेयर या इससे कम की कृषि योग्य भूमि है। इस योजना के तहत अगर लाभार्थी की किसी कारण वश मृत्यु हो जाती है तो लाभार्थी की पत्नी को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जाएंगे। किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम भी देना होगा।18 वर्ष की आयु वाले लाभार्थियों को हर महीने 55 रुपये के प्रीमियम का भुगतान करना होगा और 40 वर्ष की आयु वाले लाभार्थियों को 200 रुपये का प्रीमियम का भगुतान करना होगा। तभी वह इस योजना का लाभ 60 की आयु पूरी होने पर उठा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन एवं मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान कर्मी महत्वपूर्ण – सुरेन्द्र ठाकुर

बीबीएन, 16 मई (तारा) :  नगर परिषद नालागढ़ के लिए रविवार को आयोजित होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में सभी महिला पोलिंग पार्टियों का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ पुस्तक का राज्यपाल ने विमोचन किया

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोकभवन में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ का विमोचन किया। यह पुस्तक डॉ. श्रीकांत बाल्दी की प्रशासनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जन समस्याओं की सुनवाई की

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जन समस्याओं की सुनवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या को सुलझाना हमारा कर्तव्य भी है और प्राथमिकता भी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चोरी के आरोप में दुकानदार ने बैट से किया हमला : बायां हाथ दो जगह से टूटा, सिर में गंभीर जख्म; इलाज पर खर्च हुए ढाई लाख, पैसे खत्म होने पर अस्पताल से घर लौटा पीड़ित

गढ़शंकर । गांव हैबोवाल निवासी 35 वर्षीय सोढी सिंह पिछले करीब एक महीने से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। आरोप है कि करीब एक माह पहले एक दुकानदार ने उस...
Translate »
error: Content is protected !!