राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर सुदृढ़ कर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री

by
मुख्यमंत्री से उप-मुख्य सचेतक ने की भेंट
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बजट 2026-27 में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की सरकार की पहल के लिए आभारस्वरूप ‘कचनार’ के फूल भेंट किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा, दूध को संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सहायता को तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। गेहूं और जौ के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम और हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। अदरक को पहली बार एमएसपी के दायरे में शामिल किया गया है और इसके लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम दर तय की गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के ढगवार में 200 करोड़ रुपये की लागत से एक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र भी स्थापित किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की रोकथाम सहित अपराध नियंत्रण में करें सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग – अभिषेक जैन

ऊना, 3 अक्तूबर – जिला मुख्यालय ऊना में नशे के प्रचलन व रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता अभिषेक जैन सचिव गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड बस सुविधा का किया शुभारंभ : बैजनाथ में 18 करोड़ से बन रहा बस अड्डा: किशोरी लाल

बैजनाथ, 7 सितम्बर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ में 18 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डे एवं वर्कशॉप का निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

19 को हरोली आएंगे सीएम, 75.80 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगातः प्रो. राम कुमार

ऊना 17 नवंबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 19 नवंबर को अपने एक दिवसीय जिला ऊना प्रवास के दौरान हरोली विस क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा 75.80 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा चुराह मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी : नेगी राम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी

पांच दिन के पुलिस रिमांड में होगी गहन पूछताछ, अन्य आरोपियों के खुलासे की उम्मीद एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के उपमंडल चुराह के खुशनगरी (जुकयानी) क्षेत्र में नेगी राम की निर्मम हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!