मरम्मत कार्य के चलते बिलिंग–राजगुंधा–बड़ाग्रां सड़क मार्ग चरणबद्ध एवं अस्थाई रूप से रहेगा बंद

by
एएम नाथ: बैजनाथ :  उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने आदेश जारी करते हुए अवगत करवाया है कि बिलिंग–राजगुंधा–बड़ाग्रां सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत एवं सीमेंट कंक्रीट कार्य हेतु उक्त मार्ग को चरणबद्ध एवं अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार बड़ाग्रां से राजगुंधा तक सड़क 30 मार्च से 05 अप्रैल, राजगुंधा से चैना पास तक 07 अप्रैल से 13 अप्रैल तथा चैना पास से बिलिंग तक 15 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक बंद रहेगी।
एस डी एम बैजनाथ ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि बंद किए गए मार्गों के दोनों ओर उचित बैरिकेडिंग तथा आवश्यक चेतावनी संकेत स्थापित किए जाएं। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता होने की स्थिति में उन्हें स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाए ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि एंबुलेंस, अग्निशमन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही समस्त कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए तथा कार्य निष्पादन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
उपमंडलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान सहयोग करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए यातायात नियमों का पालन करें ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को सिरमौर में झटका : वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल

संदीप शर्मा ने थामा भाजपा का दामन, बोले- नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला सिरमौर की राजनीति में हलचल, कांग्रेस नेता संदीप शर्मा भाजपा में गए एएम नाथ। नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव का बिगुल वजा : हिमाचल में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव; जानिए पूरा शेड्यूल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। स्टेट इलैक्शन कमीशन ने आज दोपहर बाद 3:40 बजे एक महत्वपूर्ण प्रैस कॉन्फ्रैंस बुलाई है, जिसमें पंचायत चुनाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री के दामाद के घर पुलिस की वर्दी में घुसे बदमाशों का पर्दाफाश

श्री गंगानगर: राजस्थान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद गुरचरण रमाणा के घर पर पुलिस की वर्दी में हमला करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कपड़े उतारे, अश्लील हरकतें करते हुए वीडियों बनाई 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख 55 हजार की आनलाईन की ठगी – : गढ़शंकर पुलिस ने धारा 420 तहत अज्ञात लोगो पर किया मामला दर्ज

गढ़शंकर : आनलाईन अशलील वीडियों बनाकर 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ 8 लाख 55 हजार रूपए की ठगी के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आनलाईन ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगो के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!