निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा : केवल सिंह पठानिया

by
माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप
शाहपुर, 12 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद के साथ सुधेड़ क्षेत्र में लगभग 48.50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन अखनखोला, धार खास और कसुम्बर सड़कों का निरीक्षण किया।
गत वर्ष बरसात से क्षतिग्रस्त हुई इन सड़कों के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्माण गुणवत्ता से कोई समझौता न करने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के बाद उपमुख्य सचेतक माधवनगर (वार्ड-6, नगर पंचायत शाहपुर) पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
उन्होंने घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर वार्ड में हैंडपंप स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलोनी को सीवरेज से जोड़ने, सड़क पर टाइलें बिछाने तथा सोलर लाइटें लगाने का भी आश्वासन दिया।
माधवनगर कमेटी के महासचिव रोशन लाल और प्रधान पवन कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया तथा मुख्य सड़क से माधवनगर को जोड़ने वाली सड़क की टायरिंग करवाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इस प्रधान अजीत नेहरिया, भरत जरयाल,सुनील कुमार,सतीश कुमार,सुनीता देवी,शंकर गुरंग,लाजवंती देवी, पंकज कुमार विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

The role of youth is

Environment Youth Parliament–2026 Organized at Government Degree College Salooni AM Nath। Salooni, (Chamba) : Government Degree College Salooni successfully organized the Environment Youth Parliament–2026 under the theme “Youth Leadership for Sustainable Environment and Climate Action.”...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2,000 यूनिट बिजली होगी पैदा

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर की पहली सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा का इस्तीफा : हिमाचल में स्टीयरिंग कमेटी का चेयरमैन पद छोड़ा

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बाद अब एक और बड़े नेता आनंद शर्मा पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी के चलते आनंद शर्मा ने हिमाचल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!