खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

by

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा खोद कर वहां से करोड़ों का पत्थर और रेत निकाल कर माईनिंग माफिया ले जा चुका है। लेकिन बिभिन्न बिभागों को कानो कान खबर ना होने से साफ है कि दाल में कुद काला तो जरूर है।


गढ़शंकर के गांव कुनैल और जिला शहीद भगत सिंह नगर की तहसील बलाचौर में पड़ते गांव के बीच खड्ड व पहाड़ों में दस से पंद्रह फुट तक सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में माईनिंग माफिया दुारा जेसीवी व पोक लाईन मशीनों दुारा खोद कर वहंा से बड़ी मात्रा व पत्थर व रेत निकाल कर ले जाया चुका है और अभी भी रात के अंधेरे में और सुवह के सयम अवैध माईनिंगग का काम जोरों पर जारी है। जिस तरह से मौके पर खुदाई की गई है। उससे साफ है कि यह अवैध माईनिंग का काम कई महीनों से चल रहा है और माईनिंग माफिया करोड़ो रूपए कमा चुका है। जिस तरह से पहाडिय़ों व खड्डों को जेसीवी व पोकलाईन मशीनों से खोदा जा रहा है उससे आने वाले समय में साथ लगते गांवों में बरसात के मौसम में बाढ़ का प्रकोप लोगो को झोलना पडग़ा। इतने बड़े स्त्तर पर बिभिन्न विभागों के अधिकारियों को कानों कान खबरना होने से साफ है कि यह गोरखधंधा किसी ना किसी स्त्तर पर हो रही मिलीभुगत के कारण धड़ल्ले से चल रहा है। इसी कारण इस तरह बड़े स्त्तर पर कई महीने से अवैध माईनिंग होने के बाद अधिकारियों को ना पता चलने के बात किसी के भी हजम नहीं हो सकती। अगर ऐसा है तो इससे साफ है कि अधिकारी फील्ड में जाने की जगह दफतरों तक ही सीमित है।


वन विभाग बलाचैार के ब्लाक अफसर सुरिंद्र पाल ने कहा कि करीव पहले हमने निशानदेही कारवाई थी और अवैध माईनिंग की जगह गढ़शंकर में पड़ती है। उल्लेखनीय है कि डीएफओ गढ़शंकर के अंर्तगत ही गढ़शंकर और शहीद भगत सिंह नगर पड़ता है तो अवैध माईनिंग दोनों और कहीं भी हो कारवाई डीएफओ गढ़शंकर को ही करनी है। उधर गढ़शंकर के माईनिंग विभाग के एसडीओ पवन कुमार ने काल अटैंड नहीं की।


माईनिंग विभाग नवांशहर के एक्सियन अंकित शर्मा : जुनियर इंजीनियर को मौके पर भेज कर अवैध माईनिंग वाली जगह को जायजा लिया गया। जिसके बाद जमीन मालिकों व एक क्रैशर संचालकों को आर नोटिस दे दिया गया है। उनका जवाब आने के बाद जुर्माना लगाने की अगली कारवाई की जाएगी।
वन विभाग गढ़शंकर के डीएफओ हरभजन सिंह : गढ़शंकर और बलाचौर कि बार्डर पर पहाड़ों और खड्डों में अवैध माईनिंग हुई है। इसका पता लगाकर कड़ी कारवाई की जाएगी। इतने बड़े स्तर पर अवैध माईनिंग होने पर उन्हें पता ना चलना और वह भी तव जव उनके विभाग बलाचौर के ब्लाक अफसर का कहना है कि निशानदेही करवाई गई थी और उकत क्षेत्र गढ़शंकर में पड़ता है कि बावजूद कारवाई ना करने के स्वाल को टालते हुए डीएफओ गढ़शंकर ने फिर कहा कि अवैध माईनिंग करने वालों के खिलाफ कारवाई शीध्र की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पारस पराशर के भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के रूप में चयन पर हार्दिक मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एएम नाथ। सरकाघाट:  मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सरकाघाट, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) निवासी  पारस पराशर के भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के रूप में चयन पर हार्दिक बधाई दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की DC जतिन लाल ने समीक्षा की : विभागों को सौंपे दायित्व, 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अगस्त. जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ऊना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को डीआरडीए बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व को भारत का शाश्वत संदेश हैः राज्यपाल

राज्यपाल शिमला में शिव-शक्ति महाकथा में हुए शामिल,  भारत की सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रीय प्रगति का मजबूत आधार एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार...
Translate »
error: Content is protected !!