सी.एम दी योगशाला’ के अंतर्गत जिले में अलग-अलग स्थानों पर लग रही हैं योग कक्षाएं: कोमल मित्तल

by

44 प्रशिक्षित योग शिक्षकों की ओर से जिले में 153 स्थानों पर रोजाना अलग-अलग सत्रों में दी जा ही है नि:शुल्क योग ट्रेनिंग
– लोग फोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर ले सकते हैं योग कक्षाओं का नि:शुल्क लाभ
होशियारपुर, 21 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि स्वस्थ पंजाब के सपने को लेकर मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से शुरु किए गए प्रोजैक्ट ‘सी.एम दी योगशाला’ के अंतर्गत होशियारपुर जिले में 44 योग ट्रेनर 153 स्थानों पर योग कक्षाएं चला रहें है, जहां प्रशिक्षित योग शिक्षक लोगों को नि:शुल्क योग सीखा रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि योग कक्षाएं लेने के लिए 25 नागरिकों का समूह होना चाहिए और इस प्रोग्राम के साथ जुडऩे के लिए टेलीफोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर इसका लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ’सी.एम दी योगशाला’ के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थानों पर जैसे पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इसके लिए योग ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं जो कि होशियारपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को योग की विधियों के बारे में जागरुक कर रहे हैं।
कोमल मित्तल ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास योग कक्षा करने के लिए स्थान उपलब्ध है और कम से कम 25 लोगों का समूह है तो पंजाब सरकार ट्रेंड योग इंस्ट्रक्टर घर भेजेगी और यदि लोग चाहे तो वह स्वंय के लिए भी पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क योग शिक्षा देने की एक पहल की गई है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब में प्रमाणित योग अध्यापकों की एक टीम स्थापित की गई है ताकि योग को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।
योग सुपरवाइजर माधवी सिंह ने बताया कि होशियारपुर शहर के अलावा जिले के सभी मुख्य स्थानों पर में 44 योग ट्रेनर योग कक्षाओं का आयोजन कर रहे हैं। जिनमें होशियारपुर शहर में 78 स्थानों पर, भूंगा में 6, दसूहा में 10, गढ़शंकर में 10, माहिलपुर में 5, चब्बेवाल में 10, मुकेरियां में 11, हाजीपुर में 7, तलवाड़ा में 8 व टांडा में 8 स्थानों पर योग कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर शहर में न्यू दीप नगर के गुरुद्वारा साहिब, गौतम नगर कम्यूनिटी हाल, माउंट एवेन्यू, आदर्श नगर पार्क, दशमेश नगर फुटबाल ग्राउंड. शालीमार नगर, गुरु नानक कालोनी, सुंदर नगर, पुरहीरां ठाकुर द्वारा मंदिर, नगर सुधार ट्रस्ट स्कीम नंबर 2 पार्क, मिलाप नगर पार्क, हीरा कालोनी अशोका पार्क, माडल टाऊन, कमालपुर गली नंबर 18, मोहन सिंह कालोनी, दशमेश नगर पार्क, श्री दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब, रेलवे मंडी ग्राउंड, रहीमपुर, शिव मंदिर मैडिसन मार्किट, वेस्ट इंक्लेव दशमेश नगर, पुरहीरां फगवाड़ा रोड, माउंड एवेन्यू श्री नानकसर गुरुद्वारा साहिब, श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी हर रोज सुबह लोगों को नि:शुल्क योग सीखाया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजपुरा थाना सिटी के SHO सस्पेंड : गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप

राजपुरा : राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। गोलीकांड मामले...
article-image
पंजाब

प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध विषय पर सेमिनार करवाया – सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा मुक्ति विषय पर पाठ्यक्रम शुरू होगा : हरजोत सिंह बैंस

नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए महिलों को ध्वस्त किया जा रहा : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत खुराना नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज का मार्गदर्शन करने वाली...
article-image
पंजाब

Grand Announcement of Dates for 2100

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May : 11International President of Juna Akhara, Mahant Prem Giri Ji Maharaj, formally announced today that the 2100-Kundi Ati Rudra Mahayagya will commence on February 26, 2027, in the premises of Shri Siddheshwar...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ भाई-बहन गिरफ्तार : बहन के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं चार मामले

290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला व युवक गिरफ्तार गढ़शंकर, 25 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने भाई बहन को 290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!