निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें: DC हेमराज बैरवा

by
हमीरपुर 25 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें। वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर यहां बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार मतदान है। इसलिए, किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान में 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया है। पहले मतदान के लिए निर्धारित आयु 21 वर्ष थी, जिसे 1980 के दशक में घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया। इससे देश के नवयुवाओं को भी मतदान का अधिकार मिला।
इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए। उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ की जिला आइकोन एवं राष्ट्रीय स्तर की योग खिलाड़ी निधि डोगरा, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार दीपक महाजन, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मनविंद्र सिंह को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इससे पहले निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारी, अन्य अधिकारियों, नए मतदाताओं, अन्य गणमान्य लोगों तथा स्कूली विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में एडीसी मनेश यादव, एसडीएम मनीष सोनी, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम चौहान, अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रभारी, नए मतदाता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को घेरा कहा,विपक्ष ने प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति और अन्य जनहित के मुद्दों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में तीन दिन का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आज बचत भवन देहरा में आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुणामूलक आधार पर रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की ललिता व प्रश्नोत्तरी में तृतीय वर्ष की दीक्षा रही अव्वल

सलूणी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया...
Translate »
error: Content is protected !!