एनएचआरसी के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने किया बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण

by
हमीरपुर 19 मार्च :   बाल अधिकारों और बुजुर्गों से संबंधित मामलों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में स्पेशल मॉनीटर के रूप में नियुक्त बालकृष्ण गोयल ने हमीरपुर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने बाल आश्रम के रिकॉर्ड की जांच की तथा विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। बालकृष्ण गोयल ने बच्चों के कमरों, रसोई कक्ष, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, मनोरंजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आश्रम के संचालकों, जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
बाल आश्रम में विभिन्न सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए एनएचआरसी के स्पेशल मॉनीटर ने कहा कि यहां बच्चों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान बालकृष्ण गोयल ने बच्चों के साथ काफी देर तक बातचीत की तथा उनसे विभिन्न सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि आश्रम में बच्चों के लिए खेलकूद सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि वे मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी फिट रह सकें।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर बलवीर सिंह बिरला, जिला बाल कल्याण समिति के अन्य पदाधिकारी और आश्रम के संचालक भी उपस्थित थे।
इससे पहले, हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे की जानकारी देते हुए बालकृष्ण गोयल ने बताया कि सोमवार को उन्होंने हीरानगर के वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करके वहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा वहां रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुस्तकालय की बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए। बालकृष्ण गोयल ने कहा कि जिला हमीरपुर में विभिन्न संस्थानों के निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक पाई गई हैं, लेकिन इन सभी सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि बेसहारा बच्चों और बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गा रहा था भजन : पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया हमला, मौत

रोहित जसवाल। राजा का तालाब :  जिला कांगड़ा के राजा का तालाब के समीपवर्ती बनोली में सोमवार अल सुबह शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति की पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन शिकायत निवारण के लिए मुख्यमंत्री की अनूठी पहल – दूरदराज क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पहुंचेगी ग्रामीणों के घरद्वार

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर, 2024 को अपने दौरे के दौरान शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार की महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ से...
Translate »
error: Content is protected !!