पंजाब नेशनल बैंक के पांच बड़े अफसर पर करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज

by

नोएडा, 08 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक होटल व्यापारी ने पंजाब नेशनल बैंक के पांच अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। होटल कारोबारी का आरोप है कि बैंक के लोगों द्वारा उनकी 60 करोड़ रुपये की संपत्ति को हड़पने की साजिश रची गई।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि बीती रात को नोएडा के सेक्टर-47 निवासी होटल कारोबारी अनिल बब्बर (66) की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने बैंक के सर्कल हेड, जोनल मैनेजर और शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर रविंद्र कुमार पांडे बैंक के सर्किल हेड, नरेंद्र सिंह विष्ट शाखा प्रबंधक, प्रिया रंजन जोनल शाखा प्रबंधक, एस एन दुबे जोनल हेड और मनीष कश्यप एमसीसी हेड तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 420, 467, 468, 471 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित ने बताया कि वह एक कंपनी में पार्टनर हैं। उन्होंने 2013 में हरिद्वार स्थित पीएनबी की शाखा से होटल खरीदने और संचालन के लिए 9.5 करोड़ रुपये का टर्म लोन लिया था। उस समय नौ प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर तय हुई थी। अनिल बब्बर के अनुसार उन्होंने 2016 तक 13 करोड़ रुपये बैंक को चुका दिया। हैरानी तब हुई जब बैंक ने अचानक उनकी ब्याज दर नौ से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी और उन पर पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त बकाया दिखा दिया। जब पीड़ित ने आरटीआई लगाई तो बैंक अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दबाव बनाने पर बैंक ने अपनी गलती स्वीकार की और 2019 में 30.50 लाख रुपये रिफंड भी किए, लेकिन बाकी की मोटी रकम डकार ली।

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उनके होटल की वर्तमान बाजार कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है और उसका कुल रकबा एक लाख वर्ग फुट है। बैंक अधिकारियों ने संपत्ति का मूल्यांकन गिराकर केवल 23 करोड़ रुपये दिखा दिया और कागजों में होटल का रकबा भी घटाकर महज 67 हजार वर्ग फुट कर दिया। आरोप है कि अधिकारी अब सरफेसी एक्ट की आड़ में इस 60 करोड़ की संपत्ति को अपने किसी चहेते के नाम केवल 20 करोड़ रुपये में नीलामी की तैयारी कर रहे हैं। पीडित ने डेंट रिकवरी ट्रिब्यूनल मे भी मामला दायर किया। वहीं आरोपित लगातार पीड़ित को डिफॉल्टर घोषित कर संपत्ति नीलाम करने की धमकी दे रहे है। अब नोएडा पुलिस यह जांच कर रही है कि बैंक के भीतर यह सिंडिकेट कितने समय से सक्रिय है और क्या अन्य कारोबारियों को भी इसी तरह शिकार बनाया गया है।

अनिल बब्बर का आरोप है कि बैंक के सर्कल हेड रविंद्र पांडेय, शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह बिष्ट, जोनल मैनेजर प्रिय रंजन, जोनल हेड एसएन दुबे और एमसीस हेड मनीष कश्यप ने उनके लोन दस्तावेजों में हेराफेरी की। बैंक के स्वीकृति पत्र तक को होटल के लेटरहेड पर फर्जी तरीके से तैयार कर लिया। जो रिस्क रेटिंग साल में एक बार बदली जानी चाहिए, उसे छह साल के भीतर करीब 15 बार बदल दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नर-सेवा नारायण सेवा” समिति बद्दी ने हर्षोल्लास से मनाया हिंदू नव वर्ष, संवत 2083।

हिंदू नववर्ष के अवसर पर समिति ने शिक्षा हेतु कन्याओं को लिया गोद, हिंदू नववर्ष के अवसर पर लड्डू बाटे एवं भंडारा लगाया बद्दी 19 मार्च (तारा) : हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 आज “नर-सेवा...
article-image
पंजाब

मेयर सौरभ जोशी ने श्रद्धालुओं के साथ की प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 10 जून। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-24 सी स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि शक्ति पीठ में आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता...
article-image
पंजाब

 लोकतंत्र की जगह तानाशाही की राह पर आम आदमी पार्टी :  शिक्षा मंत्री बैंस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ब्यान की कड़ी निंदा की डीटीएफ ने

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी ने  मुद्दों को ठोस रूप से समाधान करने के जगह शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विराट कोहली में मुलाकात …… जानिए किन बातों पर हुई चर्चा

धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विराट...
Translate »
error: Content is protected !!