नीट-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, HRTC बसों में 3 दिन मुफ्त सफर…..एडमिट कार्ड दिखाएं, परीक्षा केंद्र तक फ्री यात्रा करें

by

NEET छात्रों के लिए हिमाचल सरकार का तोहफा, 20 से 22 जून तक निशुल्क बस सेवा

एएम नाथ। ऊना : NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 20 जून से 22 जून तक नीट परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राएं हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा परिवहन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देश पर उपलब्ध कराई जा रही है।
एचआरटीसी मुख्यालय की ओर से सभी इकाई अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-2026 परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में सरकार का यह फैसला विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
एचआरटीसी के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड के आधार पर अपने निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक एक बार जाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद एक बार वापस लौटने की निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। एडमिट कार्ड ही पहचान, निवास स्थान और परीक्षा केंद्र के प्रमाण के रूप में मान्य होगा।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के कई विद्यार्थी दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परिवहन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि छात्र बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ और तनाव के परीक्षा में शामिल हों और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
उन्होंने सभी NEET अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की इस पहल से हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी तथा परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना अधिक सुगम हो सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर स्पेशल रोड टैक्स लगाना ,हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को पूरी तरह से तबाह कर देगा : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला: हिमाचल में बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर स्पेशल रोड टैक्स लगाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SMS Spoofing ! एक गलती और कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली… जानें कैसे करें बचाव?

नई दिल्ली : डिजिटल दौर में ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट ने जीवन बहुत आसान बना दिया है। लेकिन साइबर अपराधी भी लगातार नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। SMS Spoofing उनमें से एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धान व मक्का का बीमा करवाने के लिए 15 जुलाई 2021 तक करें आवेदनः डीसी राघव शर्मा

पीएम फसल बीमा योजना के जागरूकता वाहन को उपायुक्त राघव शर्मा ने दिखाई हरी झंडी ऊना: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन की फसलों जैसे कि धान व मक्का का बीमा 15...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ठाकुर द्वारा मंदिर के विकास को 25 लाख, सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख और सड़क निर्माण को 15 लाख रुपये की घोषणा रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!