नीति आयोग ने पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश सरकार के राहत और बचाव कार्यों की सराहना की : मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया आभार

by

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। जून महीने के अंत से शुरू हुई बारिश अगस्त में भी बदस्तूर जारी है। प्रदेश सरकार को भारी बारिश की वजह से आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। भारी बारिश की वजह से प्रदेश में जारी आपदा की स्थिति से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए वर्ल्ड बैंक के बाद नीति आयोग ने सरकार की तारीफ की है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी ने एक पत्र लिखकर प्रदेश सरकार के राहत और बचाव कार्यों की सराहना की।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी के पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन दल के साथ अन्य सभी एजेंसी ने जरूरतमंदों को राहत देने के लिए सराहनीय काम किए हैं। नीति आयोग इस चुनौतीपूर्ण वक्त में राज्य सरकार को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। सुमन के. बेरी ने पत्र में कहा है कि राज्य में भीषण त्रासदी की घटनाएं चौंकाने वाली हैं । इस कारण राज्य में कृषि, समग्र आजीविका और आधारभूत अधोसंरचना को भारी क्षति हुई है । हिमाचल प्रदेश में आपदा की गंभीरता को देखते हुए नीति आयोग संकट के इस वक्त में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है ।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रशंसा के लिए नीति आयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे सरकार को तत्परता के साथ काम करने की प्रेरणा मिली है । मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश की वजह से अत्यधिक नुकसान हो चुका है । प्रदेश सरकार प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से एक बार फिर इस चुनौतीपूर्ण वक्त को भी हिमाचल प्रदेश पार कर लेगा और जल्द ही एक बार फिर हिमाचल की व्यवस्था और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाऊस का निरीक्षण : वेयर हाऊस में 780 वेल्ट यूनिट, 684 कंट्रोल यूनिट व 820 वीवीपैट मशीनें रखी गई

ऊना, 3 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव हेतू बनाए गए वेयर हाऊस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये का पैकेज…गांव की मिट्टी से निकला हुनर, गूगल इंडिया तक पहुंचा शौर्यन

एएम नाथ।  मंडी। मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के तताहर गांव के युवा तकनीकी विशेषज्ञ शौर्यन शर्मा ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता के दम पर देश की प्रमुख तकनीकी कंपनियों में पहचान बनाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला नालागढ़ में 13 से 15 दिसम्बर तक होगा आयोजित

रोहित भदसाली।  नालागढ़ : ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला इस वर्ष सोलन ज़िला के नालागढ़ में 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त सोलन एवं ज़िला रेडक्रॉस समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला कल्याण विभाग की ओर से नशा निवारण पर जैम सेशन का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (तीसा) :  जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण विभाग चम्बा के द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!