नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा.: बिहार में पहले से ताकतवर हुई बीजेपी…देखें पूरी लिस्ट

by

पटना : बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय नहीं है। प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी  को गृह विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

उपमुख्‍यमंत्री विजय कुमार सिन्‍हा को भूमि एवं राजस्‍व तथा खान एवं भू-तत्‍व विभाग दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग के मंत्री होंगे।

जदयू कोटे के मंत्र‍ियों को वित्‍त एवं वाणिज्‍यकर जैसा अहम विभाग मिला है। पहले यह भाजपा के पास था। बिजेंद्र यादव इस विभाग के मंत्री होंगे। वे ऊर्जा विभाग के मंत्री भी रहेंगे। मंगल पांडेय एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की कमान संभालेंगे। इसके अलावा उन्‍हें विधि व‍िभाग का मंत्री भी बनाया गया है।

निति‍न नवीन पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, संजय टाइगर श्रम संसाधन विभाग तथा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला मंत्रालय दिया गया है। सुरेंद्र मेहता पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन, रमा निषाद पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग सौंपा गया है।

लखेंद्र पासवान अनुसूचित जाति‍ एवं अनुसूचित जनजात‍ि कल्‍याण विभाग तथा प्रमोद चंद्रवंशी सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संभालेंगे। विश्‍व प्रसिद्ध निशानेबाज श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग का मंत्री बनाया गया है। जदयू कोटे से सुनील कुमार को फिर शिक्षा विभाग तथा लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग देंखेंगी। विजय चौधरी को जल संसाधन एवं भवन निर्माण विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

मदन सहनी को समाज कल्‍याण विभाग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज का जिम्‍मा दिया गया है। HAM के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष संतोष सुमन को लघु जल संसाधन का मंत्री बनाया गया है। जमा खान को अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय दिया गया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के संजय सिंह को पीएचईडी तथा संजय पासवान को गन्‍ना उद्योग विभाग दिया गया है।

जानें किसे मिलेगा कौन-सा विभाग

मंत्री विभाग
सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री) गृह विभाग
विजय सिन्हा (उपमुख्यमंत्री) भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व
मंगल पांडेय स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री
नितिन नवीन पथ निर्माण, नगर विकास, आवास
श्रवण कुमार ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री
अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य मंत्री
लेशी सिंह खाद्य उपभोक्ता मंत्री
संतोष सुमन लघु जल संसाधन
विजेंद्र यादव ऊर्जा मंत्री
मदन सहनी समाज कल्याण मंत्री
सुनील कुमार शिक्षा मंत्री
जमा खान अल्पसंख्यक मंत्री
रामकृपाल यादव कृषि मंत्री
रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग
संजय टाइगर श्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री
सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मतस्य विभाग
लखेन्द्र पासवान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन
संजय सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
श्रेयसी सिंह सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
संजय पासवान गन्ना उद्योग
दीपक प्रकाश पंचायती राज मंत्री
विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, भवन निर्माण मंत्री
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने संस्था सवेरा की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी नड्डा को होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने के लिए लिखा पत्र …कहा: दो-दो बार नींव पत्थर भी लगे परन्तु होशियारपुर में नहीं शुरू कैंसर अस्पताल :

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  समाज सेवी संस्था सवेरा के संजोयक डॉ. अजय बंगा द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को पत्र देकर होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की मांग की हैं। श्री सूद द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

बीजेपी नेता राजीव बिंदल और सुखराम चौधरी पर केस दर्ज….अब लड़की के वीडियो ने बदली कहानी, जानें

एएम नाथ । सिरमौर । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कथित अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग के बाद फैली हिंसा ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल,...
article-image
पंजाब

On the occasion of the 150

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.18 : Hoshiarpur Rural District BJP President Mr. Ajay Kaushal Sethu, Hoshiarpur Urban BJP President Mr. Jaswinder Singh, Hoshiarpur Urban President Mr. Nipun Sharma, Mr. Raghunath Singh, and special guest former MP Mr....
Translate »
error: Content is protected !!