नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर, 18 अप्रैल : गढ़शंकर : गांव नूरपुर जट्टां में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 15 अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बेअदबी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी मुताबिक पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव नूरपुर जट्टां के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह पुत्र चरन सिंह ने माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में कहा कि आज करीव साढ़े नौ वजे आपना काम खत्म कर गुरूद्वारा सिंह सभा में मात्था टेकने के लिए गया तो गुरुघर के मेन गेट को ताला लगा हुआ था तो इतने ही समय में गुरूद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह व ग्रंथी टहल सिंह भी वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद जब हम लोग अंदर माथा टेकने गए तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 620 से लेकर 650 तक 30 पृष्ठ 15 अंग को फाड़कर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की हूई थी। उसके बाद गांव में लोगों को सूचित करने के बाद पुलिस थाना माहिलपुर को भी सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुँच गई। डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी के साथ गुरूघर के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ माहिलपुर थाने में बीएनएस एक्ट की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।


इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक व एसजीपीसी के सदस्य सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खरड़ नगर परिषद चुनाव स्थगित : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़/मोहाली, 17 मई :  पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में नगर परिषद खरड़ के आम चुनावों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार डॉक्टर पर कार्रवाई करके पल्ला झाड़ रही : डॉ. जनक राज

ओवरलोडेड सिस्टम से डॉक्टरों का मनोबल और टूटेगा और मरीजों की मुसीबत बढ़ेगी एएम नाथ। शिमला : .आईजीएमसी शिमला में हुआ झगड़ा कोई सामान्य मामला नहीं बल्कि यह सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर...
article-image
पंजाब

Due to the all-round performance

Dhruvika Seth, Vanshika, Surabhi dismissed 4, 3 and 2 Kapurthala players on each day Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 11 : Under-19 Women’s Inter-District Cricket Tournament organized by Punjab Cricket Association, the team defeated Kapurthala team...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 30 जनवरी। जिला ऊना में सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!