पंजाबी की प्रोफेसर ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान : प्रेमी और उसके पिता कर रहे थे परेशान

by
अमृतसर : प्रेमी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के परेशान किए जाने से दुखी अमृतसर के खालसा काॅलेज फाॅर वुमन की प्रोफेसर ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपियों में जगजीत सिंह, उसके पिता अमरजीत सिंह निवासी रसूलपुर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस शिकायत में दीदार सिंह निवासी गुरदासपुर ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी खालसा काॅलेज में कार्यरत थी। वह काॅलेज के हॉस्टल में ही रहती थी, लेकिन कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। बेटी ने बताया था कि उसकी आरोपी जगजीत सिंह के साथ दोस्ती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। मगर पिछले कुछ दिनों से जगजीत सिंह अपने पिता अमरजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर बेटी को काफी परेशान कर रहा था।
वह लगातार मानसिक परेशानी से गुजर रही थी। इसी के तहत उसने खुद को हॉस्टल के कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी का धोखा : पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा

अमृतसर :   पंजाब से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपने पति को धोखा दे रही थी। वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए अक्सर यह कहकर घर से निकल जाती...
article-image
पंजाब

लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा नि:शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा बाबा बर्फानी लंगर हॉल, दसूहा में आयोजित नि:शुल्क विशाल चिकित्सा जांच शिविर अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों...
article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित मेगा पीटीएम का मनीष सिसोदिया ने लिया जाएगा 

गढ़शंकर/सैला खुर्द, 20 दिसंबर:  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में, पंजाब सरकार के आदेशों अनुसार प्रिंसिपल कृपाल सिंह के नतृत्व में  मेगा पीटीएम तथा अभिभावकों की वर्कशॉप आयोजित की गई। इस मौके ...
article-image
पंजाब

ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर विधुत के क्षेत्र में ला सकता है बड़ी क्रांति : खन्ना

इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग के विद्यार्थियों द्वारा ईजाद टी.एल.एफ.डी. के बारे में खन्ना ने दी केंद्रीय विधुत मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जानकारी, मान्यता के लिए किया आग्रह नई दिल्ली । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!