सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित मेगा पीटीएम का मनीष सिसोदिया ने लिया जाएगा 

by
गढ़शंकर/सैला खुर्द, 20 दिसंबर:  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में, पंजाब सरकार के आदेशों अनुसार प्रिंसिपल कृपाल सिंह के नतृत्व में  मेगा पीटीएम तथा अभिभावकों की वर्कशॉप आयोजित की गई। इस मौके  स्कूल में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी तथा दिल्ली के पूर्व शिक्षा मत्री श्री मनीष सिसोदिया और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व स्थानीय विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी विशेष रूप से पहुंचे तथा स्कूल प्रबंधों व पीटीएम का जायजा लिया। प्रिंसिपल कृपाल सिंह ने
 मुख्य अतिथि श्री मनीष सिसोदिया तथा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी का हार्दिक स्वागत किया। इस मौके डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्कूल की प्राप्तियों तथा स्टाफ की महनत  पर प्रकाश डाला। श्री मनीष सिसोदिया ने संबोधित करते स्कूल की प्रशंसा की तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब के स्कूलों की बदलती नुहार तथा किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत रूप से बात की तथा इस मौके विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों से बातचीत करते स्कूल की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (सस) श्रीमती गुरिंदरजीत कौर, जिला डाइट प्रिंसिपल हरजिंदर कौर, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, डिप्टी स्पीकर केज्ञ ओ.एस.डी चरनजीत चन्नी, डीएसपी दलजीत सिंह खख, शिक्षा माहिर चरण दास, सुच्चा राम गांव के सरपंच जरनैल सिंह, एसएमसी सदस्य तथा समूह स्टाफ उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

एसएचओसब इंस्पेक्टर, दो हैड कॉन्स्टेबल सस्पेंड : 100 करोड़ की ठगी मामले में सबूत छिपाकर दी थी क्लीन चिट

चंडीगढ़। सौ करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मामले में आरोपितों के साथ मिलीभगत कर साक्ष्य को छिपाने और दबाने के मामले में पूर्व साइबर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर रणजीत...
article-image
पंजाब

गौतम नगर में पेयजल हो रहा बर्बाद, नगर निगम सो रहा कुम्भकर्णी नींद : खन्ना

होशियारपुर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने स्थानीय गौतम नगर में ट्यूबवेल नंबर 60 से लगातार लीक हो रहे पेयजल के मामले पर पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा की पंजाब सरकार तथा...
पंजाब , राष्ट्रीय

सरकारी अस्पतालों में कंडोम के साथ इमर्जेंसी गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट उपलब्ध होंगी

लखीमपुर खीरी : जिले में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी अस्पतालों में फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगवाने जा रहा है। इसमें कंडोम के साथ इमर्जेंसी गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट...
Translate »
error: Content is protected !!