नेचर फेस्ट के तीसरे दिन प्रभ गिल की आवाज का जादू, झूमे दर्शक – संगीतमयी शाम का हर किसी ने उठाया आनंद

by

प्रभ गिल की सुरीली प्रस्तुति ने बांधा समां
होशियारपुर, 16 फरवरी : जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘नेचर फेस्ट-2026’ पंजाब सखी शक्ति मेला के तीसरे दिन रविवार को लाजवंती स्टेडियम में सिंगर नाइट के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक प्रभ गिल ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके मंच पर आते ही पूरा स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

प्रभ गिल ने अपने प्रसिद्ध गीत
प्यार तेरे दा असर है, गल्ल गल्ल ते गुस्से हो के बह जाना, तेरियां दीदां, वाह सज्जन जी थो शडियां क्या ने बातां,  तू रोएंगा, जिंद माही लव यू ओए, तारेयां दे देस प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी सुरीली आवाज, अलग अंदाज़ तथा मंच पर जीवंत संवाद शैली ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और कलाकार के साथ सुर मिलाते नजर आए।

इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने शिरकत की। क्वांटम पेपर्स के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अजेश गुप्ता, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नीरज गुप्ता व जनरल मैनेजर अजीत पाल सिंह भी विशेष तौर पर शामिल हुए। डिप्टी कमिश्नर सहित आए अन्य अतिथियों ने इस दौरान पंजाबी गायक प्रभ गिल को सम्मानित भी किया।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और लोगों को प्रकृति व संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाते हैं और पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सभी ने सराहना की। सुरक्षा, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था तथा साफ-सफाई के बेहतर इंतजामों के कारण लोगों ने परिवार सहित कार्यक्रम का आनंद उठाया। सिंगर नाइट ने नेचर फेस्ट के आकर्षण को और बढ़ाते हुए इसे यादगार बना दिया।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि नेचर फेस्ट का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम जनता को स्वस्थ मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उन्होंने जिला वासियों को खुला आमंत्रण देते हुए सिंगर नाइट में आने की अपील की।

इस अवसर पर मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, अधिक सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਐਗਜ਼ਿਟ ਪੋਲ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਪਟਿਆਲਾ, 2 ਫਰਵਰੀ: ਭਾਰਤੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਮਿਤੀ 10 ਫਰਵਰੀ, 2022 ਤੋਂ ਮਿਤੀ 07 ਮਾਰਚ, 2022 ਤੱਕ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਐਗਜ਼ਿਟ ਪੋਲ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਸ੍ਰੀ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ माँ चिंतपूर्णी के दरबार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवाया शीश

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज श्रद्धा और भक्ति भाव से माँ चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। वे धर्मशाला में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2...
article-image
पंजाब

28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची की जारी : पंजाब में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीएम मान की अगुवाई में ‘पुरस्कार नीति’ लागू

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है। इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SDM ऑफिस खरड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

सुबह करीब 9:30 बजे आई धमकी भरी ईमेल एएम नाथ। मोहाली : एसडीएम कार्यालय खरड़ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!