खेतों में मिले युवक के शव का मामला : अज्ञात व्यक्तियों के साथ नशा करने और उनकी लापरवाही से गुरप्रीत की मौत होने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर। गांव चक्क हाजीपुर के खेतों में मंगलवार को मिले युवक गुरप्रीत के शव के मामले में पुलिस ने मृतक की माता के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के साथ नशा करने और उनकी लापरवाही से गुरप्रीत की मौत होने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में मृतक की माता रानी पत्नी राम प्रकाश निवासी चक्कफुलु उस ने कहा कि उसका बेटा गुरप्रीत मंगलवार को अपनी बहन के घर चक्क अल्ला बक्श, थाना नवांशहर गया था। जब दोपहर तक वापिस नहीं आया तो मैंने उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन उसने मोबाइल पर कॉल अटेंड नहीं की। जिसके बाद मुझे लोगो ने बताया कि आपका मोटरसाइकिल गांव चक्क हाजीपुर के खेतों में खड़ा है। जब मैंने वहां जाकर देखा तो मेरा बीटा खेतो में उल्टा पड़ा था। मैंने उसे वहां से सिवल अस्पताल गढ़शंकर ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्हीनों कहा कि मुझे लगता है कि अज्ञात लोगों के साथ नशा करने से और अज्ञात व्यक्तियों की लापरवाही के कारण गुरप्रीत की मौत हुई है। इसलिए अज्ञात व्यक्तियों का पता लगाकर उन्हें ग्रिफ्तार किया जाये। पुलिस मृतक की माता रानी के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस 106 ,3 (5 ) तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 युवकों के शव पुलिस को हुए बरामद, 1 की तलाश जारी

जालंधर: पंजाब के जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके से रविवार को ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये शव पंजाब पुलिस की टीम...
article-image
पंजाब

पठानकोट का माइनिंग अफसर गगन सस्पैंड : खनन मंत्री रवजोत बैंस के निर्देशो ओर हो रही रेत खड्‌डों की निशानदेही के बाद विभाग में हड़कंप

चंडीगढ़ :    पंजाब में अवैध माइनिंग पर एक्शन लेते हुए सरकार ने पठानकोट के माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया है। जियोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे गगन पर यह कार्रवाई की...
article-image
पंजाब

महिला से मारपीट : पति, देवर, देवरानी व ससुर पर मुकदमा दर्ज

माहिलपुर – महिला के साथ मारपीट करने की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रही वीडियो का सज्ञान लेते हुए माहिलपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति, देवर, देवरानी व ससुर के विरुद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!