पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर खेल और खिलाड़ियों को दी जाएंगी विशेष सहूलतेः डा. रमन घई

by

पंजाब राज इंटर जिला प्राइमरी स्कूल खेलों में गोल्ड जीतने पर प्रजनय का सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब की तरफ से प्रजनय चौधरी को पंजाब राज इंटर जिला प्राइमरी स्कूल खेलों में गोल्ड मैडल जीतने पर सैल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. घई ने कहा कि कोच अभिषेक ठाकुर की गाइडेंस एवं देखरेख में प्रजनय चौधरी जोकि एपिटॉम बल्रड स्कूल की पांचवीं कक्षा का छात्र है, ने रोपड़ में हुई पंजाब राज इंटर जिला प्राइमरी स्कूल खेलों में 32 किलोग्राम भार वर्ग कराटे में गोल्ड मैडल जीतकर जिस तरह होशियारपुर का नाम रोशन किया है, उससे जिले के अन्य बच्चों में भी खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा वह मेहनत और लग्न से खेलों में अपना भविष्य अपनाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब और देश का नाम रोशन करेंगे। डा. घई ने कहा कि इस समय मौजूदा पंजाब सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के प्रति कोई विशेष नीति नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों और खेल के लिए विशेष योजनाएं बनाकर उन्हें सहूलतें प्रदान की जाएंगी। डा. घई ने कहा कि जिस तरह पंजाब ने देश को क्रिकेट, हाकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबाल व अन्य खेलों में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, अगर सरकार खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं दे तो पंजाब में और भी बहुत से खिलाड़ी देश के लिए खेलने व देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब की तरफ से कोच अभिषेक ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, कुलभूषण सेठी, मनीष सेठी, दलजीत सिंह, निखिल, दविंदर कौर आदि ने भी प्रजनय चौधरी को कराटे में गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ढाई घंटे बाद उसने मास्क व चश्मा उतारा तो खुद बताया कि वह अमृतपाल : बलजीत कौर का भाई हरजिंद्र भी मीडिया के सामने आए

कुरुक्षेत्र : बलजीत कौर का भाई हरजिंद्र भी मीडिया के सामने आए और बताया कि पपलप्रीत को ही उसकी बहन जानती थी। वह भी धार्मिक आयोजनों के दौरान ही ढाई साल पहले पपलप्रीत मिला...
article-image
पंजाब

विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा दार्शनिक कार्ल मार्क्स के जन्म दिवस मौके  विचार गोष्ठी 

गढ़शंकर, 6 मई: स्थानीय गांधी पार्क में स्थित मेजर सिंह मौजी यादकारी लाइब्रेरी में विभिन्न जत्थेबंदियों में  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट,  किर्ती किसान यूनियन तथा ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा संयुक्त तौर पर महान दार्शनिक, समाजशास्त्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

51 साल के हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान : पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल सहित कई दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
पंजाब

स्कूल के समीप सीवरेज के गंदे पानी ने तालाब का रूप धारण किया : इसी रोड पर हस्पताल जाने वाले मरीजों और स्कूल जाने वाले छात्रों को आती दिक्कत

गंदे पानी से कोई भी घातक बीमारी बच्चो को कर सकती है ग्रस्त, गणमान्य लोगों को ओर से तुरंत सीवरेज डालने की मांग की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सतलुज अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!