संत एस.के.राणा जी ने नेत्रदान प्रण पत्र भरा : सन्तों महापुरुषों का नेत्र दान प्रणपत्र भरना दुनिया के लिए मिसाल: कोमल मित्तल

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियां ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में जीवन जोत भवन, गढ़दीवाला में संत एस.के.राणा जी के सान्धिय में मानवता की भलाई हेतू संकारा आई हस्पताल लुधियाना के सहयोग से आंखों की जांच व चिट्टे मोतिया के ऑपरेशन हेतू फ्री कैम्प का आयोजन व सोसायटी द्वारा नेत्रदान जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी कमिश्नर मैडम कोमल मित्तल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई व उन्होने कैम्प का उद्घाटन रिबन काट कर किया। तदोपरांत सोसायटी के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा व उनकी टीम द्वारा मैडम कोमल मित्तल व संत एस.के.राणा जी को पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने सोसायटी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि सोसायटी द्वारा अब तक 4100 से अधिक कॉर्नियां ब्लाइंडनेस से पीडि़तों को नई आंखें लगवा कर रौशनी प्रदान की जा चुकी है व 24 शरीर मरणोपरांत विभिन्न मैडिकल कॉलेजों को अनुसंधान के लिए भेजे जा चुके हैं।
इस मौके पर संत एस.के.राणा. जी ने नेत्रदान जागरुकता सेमीनार से प्रभावित हो कर अपने नेत्र मरणोपरांत दान करने हेतू प्रण पत्र भी भरा। इस अवसर पर मैडम कोमल मित्तल ने संत एस.के.राणा के नेत्रदान प्रण पत्र भरने पर उनकी भपूर प्रशंसा की व उन्हें सर्टीफिकेट प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि संतों-महापुरुषों को नेत्रदान प्रण पत्र भरना दुनिया के लिए मिसाल है। उन्होने आगे कहा कि कॉर्नियां ब्लाइंडनेस से पीडि़तों को रौशनी प्रदान कर रोटरी आई बैंक जो सेवा का कार्य कर रही है उसका कोई मोल नहीं है। उन्होने लोगों से अपील की कि वे भी मरणोपरांत आंखें दान करने के लिए प्रण पत्र भरें ताकि जो लोग अंधेरी जि़ंदगी जी रहे हैं वे इस सुंदर संसार को देख सकें। उन्होने कहा कि आज हमारा समाज ऐसी ही समाज सेवी संस्थाओं के बल पर आगे बढ़ रहा है। उन्होने इस प्रकार के कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर संत एस.के.राणा जी ने मैडम कोमल मित्तल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने अन्धेपन से पीडि़त लोगों को नज़दीक से देखा है व उनके दर्द को महसूस किया है। इस लिए उन्होने मरणोपरांत अपनी आंखें दान करने का फैसला ले कर प्रण पत्र भरा है। उन्होने बताया कि संगत भी अपने नेत्र दान करने के लिए तैयार है तथा सोसायटी के माध्यम से जल्दी ही उनके भी नेत्रदान प्रण पत्र भर दिये जायेंगे। उन्होने जिला प्रशासन को डेरे की तरफ से इस प्रकार के कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि डेरे की खाली पड़ी ज़मीन पर जल्दी ही वृद्ध आश्रम बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
संजीव अरोड़ा ने आई चैक अप कैम्प के बारे में बताते हुए कहा कि यह कैम्प संकारा आई हस्पताल लुधियाना के सहयोग से लगाया गया जिसमें आंखों के माहिर डाक्टरों द्वारा लगभग 700 मरीजों की आंखों की जांच के बाद निशुल्क दवाईयां दी गई जिसमें श्री वरिंदर पाल, कृष्णा मैडिकल स्टोर होशियारपुर का विशेष सहयोग रहा तथा मौके पर 22 मरीज जो कि चिट्टे मोतिये से पीडि़त थे व 2 मरीज कॉर्निया ब्लाइंडनेस से पीडि़त थे , उनके जल्द ही आपरेशन करवा दिये जायेंगे। कैम्प की सफलता के लिए सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य रमिंदर सिंह का पूर्ण सहयोग रहा। अन्त में डेरे की ओर से व सोसायटी की ओर से मैडम कोमल मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी की ओर से मदन लाल महाजन, वीना चोपड़ा, जसवीर कंवर, रमिंदर सिंह व डेरे की ओर से सिस्टर वल राणा, मास्टर उदयवीर राणा, पास्टर चंचल, पास्टर विनोद, पास्टर गगनदीप, पास्टर शमिंदर, पास्टर बलजीत, पास्टर दर्शन, पास्टर टाईटस, पास्टर मरकुस, पास्टर पिंदर, व्रदर रुवल, व्रदर सिमरन, व्रदर दिलराज, व्रदर जॉन, व्रदर करनैल के इलावा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद, सर्बजीत, तीरथ सिंह, राकेश शर्मा, भाई कन्हैया जी ब्ल्डबैंक से दिलबाग सिंह व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरकार के प्रचार पोस्टर चमके, अध्यापक तनख्वाहों को तरसे : कर्ज़े, किस्तें और जुर्माने, सरकार की नाकामी का भार अध्यापकों पर – डीटीएफ

गढ़शंकर, 16 मार्च :  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह, जनरल सेक्रेटरी महिंदर कौरियांवाली, वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी, प्रदेश संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, ज़िला होशियारपुर के प्रधान सुखदेव डानसीवाल ने...
article-image
पंजाब

कुलभूषण शौरी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

होशियारपुर । ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फ़हराया तिरंगा : गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की है प्रियंका दास

गढ़शंकर,16 अगस्त: गढ़शंकर की निकटवर्ती तथा शहीद भगत सिंह के ननिहाल गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा फहरा कर पंजाब व भारत देश का...
article-image
पंजाब

आदित्य ने जीते पदक : पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के आदित्य बख्शी ने नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता एक रजत पदक और एक कांस्य पदक

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर स्थित यू.आई.एल.एस में बी.ए.एल.एल.बी. के विद्यार्थी कराटे खिलाड़ी आदित्य बख्शी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में एक रजत पदक...
Translate »
error: Content is protected !!