नेटवर्किंग कंपनी पर 24 लाख रुपये की ठगी का आरोप, गढ़शंकर पुलिस ने मामला दर्ज किया

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर थाना क्षेत्र में एक नेटवर्किंग कंपनी के संचालकों पर निवेश के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव हाजीपुर निवासी  राम पाल पुत्र चरणजीत छावला ने थाना गढ़शंकर में 24 अगस्त 2026 को दी गई दरखास्त में यूगेन होम सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड  के निदेशकों पर करीब 24 लाख रुपये की ठगी की और  रकम वापस न करने और कथित तौर पर धमकियां देने के आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मई 2024 में कंपनी के निदेशक परविंदर सिंह पुत्र रोशन सिंह और हुसन लाल पुत्र गुरमीत सिंह  उसके घर आए थे। आरोप है कि दोनों ने कंपनी के नेटवर्किंग कारोबार के बारे में जानकारी देते हुए निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने और आगे अन्य लोगों को जोड़ने पर आय बढ़ने का भरोसा दिलाया।

पहले 1,000 रुपये जमा करवाए :  राम पाल ने शिकायत में बताया कि आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए उसकी पत्नी सुनीता देवी ने ऑनलाइन माध्यम से शुरुआत में 1,000 रुपये जमा करवाए। इसके बाद उसे आईडी नंबर 53739 जारी किया गया और हर महीने निवेश करने के लिए कहा गया।

शिकायत के मुताबिक, नेटवर्किंग मॉडल के तहत राम पाल की आईडी के नीचे कई अन्य लोग भी जुड़े। इनमें सुनीता देवी, ममता रानी, अरविंदर कुमार और अश्वनी कुमार समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं। आरोप है कि इन लोगों द्वारा जमा कराई गई रकम भी आरोपियों के कहने पर आगे कंपनी से जुड़े लोगों को दी जाती रही।

रसीद मांगने पर टालमटोल का आरोप :
शिकायतकर्ता का आरोप है कि निवेश की रकम की रसीद मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। साथ ही यह कहकर और लोगों को नेटवर्क से जोड़ने के लिए कहा जाता रहा कि तभी निवेश पर अपेक्षित लाभ मिलेगा।
राम पाल के अनुसार, उसकी आईडी से जुड़े लोगों की करीब  24 लाख रुपये की रकम कंपनी के पास जमा हो गई। जब रकम वापस मांगने की बात की गई तो आरोपियों ने कथित तौर पर 27 अप्रैल 2026 को एक लिखित दस्तावेज देकर करीब 5 से 6 महीने में रकम लौटाने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में आरोपी इस लिखित आश्वासन से भी मुकर गए और अब रकम लौटाने से इनकार कर रहे हैं।

धमकी देने का भी आरोप
शिकायत में राम पाल ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों की ओर से कथित तौर पर धमकियां दी गईं और कहा गया कि वे अब कोई रकम वापस नहीं करेंगे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से नेटवर्किंग कारोबार में निवेश के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच दिया और कई लोगों से रकम एकत्र की।

कई अन्य लोगों ने भी दी शिकायतें

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी अपनी दरखास्त में दावा किया है कि इसी कंपनी और आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाना क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भी 24 अगस्त 2026 को अलग-अलग शिकायतें दी हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी अपनी दरखास्त में दावा किया है कि इसी कंपनी और आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाना क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भी 24 अगस्त 2026 को अलग-अलग शिकायतें दी हैं। इनमें परमजीत कौर, वीना रानी, कुलविंदर सिंह, रजनी बाला, सतविंदर कौर, नीलम देवी, राधे श्याम और राकेश कुमार के नाम शामिल हैं।

इन शिकायतों में अलग-अलग रकम के कथित लेन-देन और ठगी के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सभी मामलों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने की मांग की है।

एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों :  शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कंपनी की भूमिका, रकम के लेन-देन और कथित नेटवर्किंग कारोबार की  जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कंवर ग्रेवाल की सूफियाना नाइट के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय क्राफ्ट्स बाजार, 10 दिन चले क्राफ्ट्स बाजार में पहुंचे डेढ़ लाख लोग, दस्तकारों ने की 1 करोड़ रुपए के सामान की बिक्री

होशियारपुर :   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में करवाया गया 10 दिवसीय क्राफ्ट्स बाजार प्रसिद्ध पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की सूफियाना नाइट के साथ संपन्न हो गया। क्राफ्ट्स बाजार के अंतिम...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी के होशियारपुर कैम्पस में 8वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

होशियारपुर, 8 मार्च : तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्पोर्ट्स की अहमियत अति जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ चिंतन का वास होता है, जो विद्यार्थी जीवन को आगे बढ़ने की शक्ति देता है!...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाई किसानों की आवाज; किसानों को अन्नदाता बताने वाली सरकार द्वारा उन पर आंसू गैस और रबड़ बुलेट्स बरसाने की निंदा की

चंडीगढ़, 17 दिसंबर: चण्डीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में किसानों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए, केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। लोकसभा में संबोधन के...
Translate »
error: Content is protected !!