सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया से कहा हाईकोर्ट जाए : दिल्ली में केजरीवाल सरकार केदो मंत्रियों सिसोदिया और जैन ने पद से इस्तीफा

by

नई दिल्ली : आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी तरफ से वकीलों ने गिरफ्तारी के खिलाफ और सीबीआई के काम करने के तौर-तरीकों के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई की। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस नरसिम्हा की बेंच के सामने मनीष सिसोदिया का पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान जजों ने कहा कि आप हाईकोर्ट जा सकते थे। सीधे सुप्रीम कोर्ट आना अच्छी और स्वस्थ परंपरा नहीं। आपके पास जमानत के लिए हाईकोर्ट का विकल्प है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कहा कि मामला दिल्ली में होने का यह मतलब नहीं कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट का रूख करें। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास अपनी जमानत को लेकर कई सारे विकल्प हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए। इस मामले में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते। वहीं सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर अब इस मामले को हाईकोर्ट में लेकर जाएगी। पार्टी ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं।
दो मंत्रियों सिसोदिया और जैन ने पद से इस्तीफा :
दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इस्तीफा देने वाले दोनों ही नेता अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं।
सिसोदिया आप में दूसरे नंबर के नेता :
केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी में मनीष सिसोदिया ही सबसे बड़े नेता है। मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के कुल 33 में से 18 विभाग हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि उनका काम कौन संभालेगा। केजरीवाल के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से जेल में हैं। जैन के विभागों का काम भी सिसोदिया ही देख रहे थे। सिसोदिया के पास शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त, आबकारी, ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य जैसे सबसे अहम विभाग थे। उनके सहयोगी बताते हैं कि वे एक दिन में 12 से 15 मीटिंग करते थे।
फरवरी 2020 में मुख्यमंत्री केजरीवाल के अपने बाकी विभाग छोड़ दिए थे। इसके बाद सिसोदिया इन विभागों को भी देख रहे थे। आम आदमी पार्टी में सिसोदिया के कद का नेता और अरविंद केजरीवाल का इतना भरोसेमंद व्यक्ति फिलहाल कोई नही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला – लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन शुरू: जिलाधीश आशिका जैन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : यह जानकारी जिलाधीश आशिका जैन ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में साझा की। माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
article-image
पंजाब

ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आइस सहित तीन गिरफ्तार

अमृतसर :  काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक संगठित ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह किलोग्राम हेरोइन और छह किलोग्राम...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में होने वाले सीपीएम के राजनीतिक सम्मेलन को माकपा सचिव कामरेड सीता राम येचुरी करेंगे संबोधित

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह और उनके साथियों की पुण्यतिथि के अवसर पर, स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर और महान कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की जयंती के अवसर पर,...
Translate »
error: Content is protected !!