नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर : आम आदमी पार्टी ने कर दिया एलान पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी होगी दिल्ली नेता प्रतिपक्ष

by

विधानसभा सत्र से पहले भाजपा की अहम बैठक, BJP दफ्तर में सीएम समेत मंत्री-विधायक पहुंचेनई नई दिल्ली ।  आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। आम आदमी पार्टी ने एलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में शामिल हुए। रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में सभी विधायकों ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुना। जिसके बाद अब साफ हो गया है कि दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाएंगी। गोपाल राय ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के विधायक दल की मीटिंग थी जिसमें विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना है।

बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। मंत्री अपने-अपने विभागों का गहन अध्ययन और योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल की कमियों को ठीक करने के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे हैं।
सीएजी रिपोर्ट होगी पेश  24 फरवरी को सुबह 11 बजे से सत्र शुरू होगा। पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और लंबित सीएजी रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा जाएगा। 27 फरवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के कारण सत्र नहीं बुलाया गया है।
पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक के आसार
सत्र का तीसरा दिन यानी 27 फरवरी को पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक हो सकती है। सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण पर बहस होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में जवाब देंगी। माना जा रहा है कि विपक्ष पर सत्ता पक्ष सीएजी की रिपोर्ट को आधार बनाकर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ेगा। इसमें हर विभाग से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का लेखा-जोखा होगा। इधर, आप नेताओं के अनुसार चुनाव के दौरान जितने भी वादे भाजपा ने किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। सदन में सवाल पूछे जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा पर होगी मंत्रणा एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा शिमला में उच्च शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं...
article-image
पंजाब

Ahirana Khurd received 23 lakhs for

MLA Reviews Ongoing Works Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 06 : Ahirana Khurd village has received development grants worth ₹23 lakh for various public welfare projects. The funds have been allocated for the construction and improvement of...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची अपडेट करने की तैयारी तेज : सीईओ प्रेरणा पुरी

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन । 15 मई । यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) प्रेरणा पुरी ने...
article-image
पंजाब

मां-बेटी की हत्या से सनसनी : आरोपी पति पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

गुरदासपुर। फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी की घर में हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बबली (40) और तमन्ना (12) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!