मां-बेटी की हत्या से सनसनी : आरोपी पति पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

by

गुरदासपुर। फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी की घर में हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बबली (40) और तमन्ना (12) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी पति जसविंदर मसीह घर को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

मृतका के भाई विजय के सुबह घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। दरवाजे पर ताला लगा होने पर उन्होंने उसे तोड़ा तो सीढ़ियों के पास मां-बेटी के शव पड़े मिले। पुलिस के अनुसार दोनों के गले पर कट के निशान थे, जबकि महिला के सिर पर भी चोटें मिली हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया कि जसविंदर नशे का आदी था और नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर पत्नी और बेटी से मारपीट करता था। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले तमन्ना ने फोन पर घर में हुए विवाद की जानकारी मामा को दी थी।

सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। डीएसपी सुखिंदर सिंह के अनुसार, परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमले में तीन गिरफ्तार : पाकिस्तानी आईएसआई कनेक्शन की जांच

जगदेव कलां के पास बाइक सवार हमलावरों ने चलाई थीं गोलियां, पुलिस के अनुसार पैसों के लालच में रची गई थी साजिश अमृतसर। अमृतसर देहाती पुलिस ने जीआरपी के एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 30 हजार रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार : ऐसा जुर्म आया सामने जिसने सबको चौंका दिया

मोरिंडा : विजिलेंस ब्यूरो ने मोरिंडा सदर थाने में तैनात ASI अवतार सिंह को थाने में दर्ज एक पुराने केस से मांबेटे का नाम हटाने के लिए तीस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप...
article-image
पंजाब

Three-Day Gurmat and Sant Sammelan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : A three-day Gurmat and Sant Sammelan, dedicated to the 137th birth anniversary of Sant Baba Jwala Singh Harkhowal Wale, was organised at Gurdwara Santgarh in Langehri village under the leadership...
article-image
पंजाब

बीएससी मैडीकल के पांचवे समैस्टर में शिवानी व नान मैडीकल में प्रिया रही प्रथम

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में बीएससी मैडीकल व नान मैडीकल के पाचवें समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएससी...
Translate »
error: Content is protected !!