नेशनल क्रश तो कई होंगे मगर नेशनल ट्रस्ट सिर्फ और सिर्फ मोदी : अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ। हमीरपुर  : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समय-समय पर विपक्षियों के आरोपों का पलटवार करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएम सुक्खू पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोपों पर भी पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव में जनता वोट विकास को देगी और तीसरी बार भी देश में मोदी सरकार बनेगी। अब एक बार ठाकुर ने नए अंदाज में मोदी की गारंटी देशवासियों को दी है।

अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देशवासियों को नरेंद्र मोदी पर बेहद विश्वास है। और ये विश्वास इसलिए है क्योंकि 2001 से लेकर साल 2024 तक पीएम मोदी ने एक भी छुट्टी नहीं ली है। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि पूरी जनसभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में नेशनल क्रश तो कई होंगे मगर नेशनल ट्रस्ट सिर्फ और सिर्फ मोदी जी ही हैं। पीएम मोदी ने ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है। पीएम ने अपने जीवन का एक एक क्षण देश के विकास के लिए लगाया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले बीते 10 सालों में देश की पाई-पाई बचाकर गरीब की भलाई के लिए लगाई गई है। और जब मैं गरीब की भलाई की बात करता हूं तो कांग्रेस के 60 साल के राज्य पर जरूर प्रकाश डालना चाहूंगा। नेहरू जी ने, इंदिरा जी ने, राजीव जी ने और सोनिया जी ने कहा कि गरीबी हटाओ। ये कांग्रेस का नारा था।  अब राहुल गांधी और प्रियंका जी भी कह रही हैं मगर गरीबी हटी नहीं है। अब गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना तो उसने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का भी काम किया है। जो काम 60 सालों में वो नहीं कर पाए वो सिर्फ 10 सालों में मोदी जी ने कर दिखाया।  अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस के राज में गरीबी हटनी नहीं बल्कि गरीब मिटना शुरू हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी की दवा कंपनी पर छापा पंजाब पुलिस का : कथूनांगल में कार से बरामद ट्रामाडोल की 50 हजार गोलियां को लेकर बड़ी कारवाई

रोहित जस्वाल।  बद्दी/ अमृतसर :  बद्दी स्थित दवा उद्योग में पजांब पुलिस और दवा नियामक के अधिकारियों की एक टीम ने नशीली दवाओं के मामले को लेकर छापामारी की। बीते रविवार को अमृतसर के कथुनांगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाऊन हॉल ऊना में डिजिट साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित : प्रत्येक कार्य को सुगमता के साथ करने के लिए कम्पयूटर और ऑनलाईन सुविधा से जोड़ा जा रहा – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

एएम नाथ।  ऊना, 29 जुलाई – डिजिट साक्षरता को लेकर सोमवार को ऊना के टाऊन हॉल में जागरूकता शिविर अयोजित किया गया। शिविर में लोगों को साइबर क्राइम, फेक न्यूज, विज्ञापन, सोशल मीडिया शिष्टाचार,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना बस स्टैंड पर नारी को नमन कार्यक्रम का होगा आयोजनः डीसी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ करेंगे संवाद ऊना, 28 जूनः हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के किराए में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फू्रट की खेती : बागवान को 1 लाख तक की सहायता, 1 एकड़ में ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना

जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फू्रट की खेती – उपायुक्त किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर...
Translate »
error: Content is protected !!