कंगना रनौत ने बिना नाम लिए विक्रमादित्य सिंह पर बोला हमला : ये किसी के मां-बाप की रियासत नहीं है जो उन्हें डरा धमकाकर भेज दिया जाएगा

by

एएम नाथ।  लोकसभा सीट मंडी  इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। चुनावी रण में नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने बिना नाम लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह पर हमला बोला है।  उन्होंने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि ये किसी के मां-बाप की रियासत नहीं है जो उन्हें डरा धमकाकर भेज दिया जाएगा।

कंगना रनौत का कांग्रेस पर तंज :   मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने बिना कांग्रेस नेता विक्रमादित्य का नाम लिए आगे कहा, ”ऐसे राजा के बेटे मुझे हर जगह मिले हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी मुझे कई राजा के बेटे मिले, जिनके खिलाफ मुंबई में भी मैंने आवाज उठाई। इन राजा के बेटाओं ने मुझे नहीं, मैंने ही ऐसे को अपनी फिल्म से ही गायब कर दिया। कंगना रनौत ने कहा कि नए और बाहरी लोगों को मौका दिया जाना चाहिए।

इंडिया गठबंधन के नेता डरे हुए हैं- कंगना रनौत :  मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने आगे कहा, ”फिल्म उद्योग में भी, मुझे राजवंशों से संघर्ष करना पड़ा। इंडिया गठबंधन अपने उम्मीदवार पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं। वे घबराए हुए और डरे हुए लग रहे हैं। उनके पास कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है। अगर वो डरे हुए नहीं होते तो महिलाओं के खिलाफ अनाप शनाप टिप्पणी नहीं करते. हमेशा मुझे वंशवाद से जूझना पड़ा है और लगता है यहां भी मुझे इसका सामना करना पड़ेगा”। उन्होंने कहा कि यहां पर भी उनकी सरकार टूटती फूटती हुई नजर आ रही है। उनकी सरकार कभी भी जा सकती है।

बता दें कि कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और दिवंगत नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। हिमाचल सरकार में मंत्री और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंडी सीट पर मैदान में उतारे जाने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस हाईकमान इस सीट पर नाम की घोषणा कर सकता है। प्रतिभा सिंह के दिवंगत पति वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश में पांच बार सीएम रहे हैं। वे मंडी सीट से सांसद भी रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39 ग्राम चिट्टे सहित शिमला और पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रही “मिशन क्लीन-भरोसा” मुहिम के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण हेतू आवेदन 7 सितम्बर तक आमंत्रित

ऊना, 28 अगस्त – पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सिलाई व कढ़ाई, पोशाक आभूषण उद्यमी, जूट बैग बनाने व मुलायम खिलौने बनाने के लिए प्रशिक्षण 11 सितम्बर से आरंभ किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झुंगिया अड्डा स्थित सीमेंट स्टोर पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

8 अक्टूबर को फायरिंग के बाद मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती गढ़शंकर, 29 अक्टूबर : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया में 8 अक्टूबर को सीमेंट की दुकान पर फायरिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति कर रही कांग्रेस, आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार : बिक्रम ठाकुर

दस गारंटियों और बढ़ते कर्ज पर जवाब दे सुक्खू सरकार, भाजपा विधायक ने उठाए सवाल एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां-परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!