नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन करसोग अस्पताल का आगामी लक्ष्य : डॉ. गोपाल चौहान

by
करसोग अस्पताल में बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया बल, उपचाराधीन मरीजों को फल किए वितरित
एएम नाथ। करसोग :  नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
नव वर्ष के उपलक्ष्य पर बीएमओ करसोग द्वारा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल भी वितरित किए। उन्होंने अपनी टीम के साथ सभी वार्डों और इमर्जेंसी का दौरा किया और सभी मरीजों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बैठक में नागरिक चिकित्सालय करसोग में पिछले 6 माह की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई और अगामी 3 माह का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया।
6 माह में अस्पताल में हुई प्रगति
नई एक्स-रे मशीन लगाना, अल्ट्रासाउंड शुरू करना, ऑक्सीजन प्लांट शुरू करना, वेंटिलेटर शुरू करना, लैब में नए उपकरण उपलब्ध करवाने, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने, ऑनलाइन एक्स-रे, दैनिक बुलेटिन जारी करने, बच्चेदानी के कैंसर की जांच, एडवांस एंबुलेंस सेवा, टायलेट रिपेयर कार्य , रक्तदान शिविर, पोषण दिवस, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, सफाई अभियान जैसी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने मरीजों के लिए गर्म पानी की केटल उपलब्ध करवाने और काया कल्प समारोह को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए सभी के सहयोग का धन्यवाद किया।
लक्ष्य निर्धारित
अस्पताल में मरीजों को उपचार की उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अगले तीन माह के लिए लक्ष्य निर्धारित भी किया गया। जिसमें अस्पताल को नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन, कैंटीन स्थापित करना, जन औषधि स्टोर शुरू करना, रेजिडेंस के एस्टीमेट तैयार करना, स्टाफ से सुझाव के लिए सुझाव पेटी लगाना, सीटी स्कैन, एमसीएच सेंटर , क्रिटिकल हेल्थकेयर सेंटर संबंधी पत्राचार को पूरा करने और खराब पड़ी मशीनों को ठीक करवाना शामिल हैं।
डॉ. गोपाल चौहान ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का आह्वान किया।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प भी लिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने मंगलवार को 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक चलने वाले आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हितेश लखनपाल ने ऊना में होमगार्ड कमांडेंट का कार्यभार संभाला

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 नवम्बर :  हिमाचल पुलिस सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हितेश लखनपाल ने बुधवार को ऊना में होमगार्ड कमांडेंट का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे राज्य पुलिस विभाग में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान ओवर स्पीडिंग के कारण जाती : डॉ. हरप्रीत भाटिया

आईवीवाई अस्पताल,  होशियारपुर  के डॉक्टरों ने गोल्डन ऑवर कान्सेप्ट के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया होशियारपुर : “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक खातों में पड़े 21 करोड़ फ्रीज : 1 डॉक्टर, 22 नशामुक्ति केंद्र, ड्रग्स की हेराफेरी पर ईडी का एक्शन

चंडीगढ़: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई समाने आई है। ईडी ने ड्रग्स की गलत बिक्री के मामले में 21 करोड़ रुपये की राशि को बैंक खातों में फ्रीज कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!