नेशनल हेराल्ड स्कैम को घोटाला न मानना दिखाता है कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति मानसिकता : जयराम ठाकुर

by

कांग्रेस के नेताओं द्वारा देश भर में नेशनल हेराल्ड स्कैम का बचाव करना शर्मनाक

एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नेशनल हेराल्ड में हुई धांधलेबाजी को भ्रष्टाचार न बताना अत्यंत शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं द्वारा देश भर में घूम-घूम कर उनका बचाव करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है कि वह लोग देश की संपत्ति को गांधी परिवार की संपत्ति समझते हैं। देश की संपत्ति के साथ भ्रष्टाचार करना कांग्रेस अपना अधिकार समझती है। लेकिन अब वह दौर बीत गया है जब कांग्रेस जैसे चाहे भ्रष्टाचार करे और उसके ऊपर कोई उंगली न उठे। नेशनल हेराल्ड के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर हो रही है। कांग्रेस के बड़े-बड़े वकीलों द्वारा सारे प्रयास करने के बाद भी किसी भी कोर्ट द्वारा कांग्रेस को कोई राहत नहीं मिली है। स्पष्ट है कि इस पूरे प्रकरण में घोटाला हुआ है। घोटालेबाजों को कानून के दायरे में लाना देश की जांच एजेंसियों का दायित्व है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार सारा काम छोड़कर कांग्रेस के नेताओं ने पहले ईडी कार्यालय का पूरे देश में घेराव कर दबाव में लेने की कोशिश की। इसके बाद भी उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ तो अब कांग्रेस के नेता पूरे देश में घूम-घूम कर नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं। उससे कांग्रेस की मूल प्रवृत्ति सामने आती है। जब तक सत्ता में रहे तब तक कांग्रेस की सरकार ने लाखों करोड़ों के घोटाले किए। एक कंपनी जिसमें 5000 शेयर धारक हों और और जिसके पास 2000 करोड़ की अचल संपत्ति हो उस कंपनी को 90 करोड़ का लोन राजनीतिक पार्टी द्वारा देना और एक नई कंपनी बनाकर 2000 करोड़ की संपत्ति 50 लाख में खरीद लेना और राजनीतिक पार्टी द्वारा लोन माफ कर देना क्या भ्रष्टाचार नहीं है? क्या कांग्रेस के नेता इस प्रकार के गैर कानूनी कार्यों को उचित मानते हैं? क्या हजारों शेयर धारकों की सहमति के बिना किसी कंपनी के सारे शेयर एक व्यक्ति को दे देना सही है? कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचार की परिभाषा भले अलग होगी लेकिन अब देश में कानून द्वारा निर्धारित किए गए कृत्य को भ्रष्टाचार माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में पूरे दुनिया में सिर्फ घोटाले की चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के विकास की चर्चा हो रही है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में आम जनों को मिल रही सुविधाओं का रिकॉर्ड बन रहा है। 4 करोड़ से ज्यादा आवास, 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अस्सी करोड़ से से ज्यादा लोगों को हर महीनें नि:शुल्क राशन मिल रहा है। देश में एयरपोर्ट, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी मेडिकल कॉलेज, मेडिकल कालेज में सीटों की संख्या में दुगना वृद्धि हो रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला सचिवालय के पास प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगजनों के साथ पुलिस द्वारा किया गया बल प्रयोग गलत है। सरकार उनकी मांगों पर फानभूतपूर्वक विचार करें। साथी उनके साथ संवाद स्थापित करे, उनके साथ इस प्रकार बार-बार का बल प्रयोग गलत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मिलता है मौका – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हंै। डाॅ. शांडिल ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाथ-पैर जोड़ने पर भी नहीं हो रहे जनहित के काम : कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने अस्तीफा देने के बाद लगाए बड़े आरोप

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन में सबकुछ ठीक से नहीं चल रहा है। इस बात का खुलासा कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर द्वारा अस्तीफा देने के बाद लगाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल ने चंबा में जागरूक किए मतदाता

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आइकॉन जसप्रीत पाल ने 28 मई को चंबा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए 1 जून 2024 को मतदान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिस्तौल की नोक पर दुकानदार से 12 हजार नकदी और मोबाइल छीना : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर में सरदार टेलीकॉम के मालिक को पिस्तौल की नोक पर डरा धमका कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा शाहपुर में  गत रात करीब आठ वजे दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीव 12 हजार और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!