श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

by

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना पर बैठक आयोजित
ऊना 07 मार्च: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में असंगठित कामगारों के कल्याण चलाई गई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (पीएमएसवाईएम) पर चर्चा की गई।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना एक प्रभावी योजना है, जिसके लिए वह नजदीकी लोक मित्र केंद्र में निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधारकार्ड, बचत बैंक खाता, जनधन खाता व मोबाईल नंबर होना अनिवार्य है।
योजना की प्रात्रता
राघव शर्मा ने बताया कि इस योजना के लिए घरेलू कामगार, बोझ उठाने वाले, भट्टे पर काम करने वाले, मोची, कचरा उठाने वाले, धोबी, फेरी वाले, कृषक कामगार, भवन एवं निर्माण, हस्त कला, चर्म, ऑडिया या वीडियो, मिड डे मील वर्कर एवं मनरेगा व अन्य व्यवसाय वाले कामगार पात्र होंगे। इसके लिए 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। अधिकतमक मासिक आय 15 हज़ार रूपये या इससे कम होनी चाहिए। ईएसआई, ईपीएफ, आयकर दाता व पेंशन धारक इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
डीसी ने कहा कि इस योजना के तहत पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त पंजीकृत कामगार की मृत्यु के उपरांत उसके आश्रित पति या पत्नी को 50 प्रतिशत पेंशन का भी प्रावधान है।
इस अवसर पर श्रम अधिकारी प्रेम सिंह चंबियाल, उपनिदेशक उद्यान विभाग अशोक कुमार धीमान, डीपीओ आईसीडीएस सतनाम सिंह, टीडब्ल्यूओ जतिंद्र शर्मा, जिला प्रबंधक सीएससी अखिलेश बसंल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माफी मांगने के बाद अब महिला BDC मेंबर के खिलाफ FIR, मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से कहा था ‘जय श्रीराम का नारा’ लगाओ

एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा के जयसिंहपुर में मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से बदसलूकी करने वाली महिला बीडीसी सदस्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर का पुलिस ने मामले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लठियानी में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क को मिली 2 करोड़ 11 लाख रुपए की स्वीकृति : ऊना में जिला स्तरीय इको टूरिज्म समिति की बैठक का आयोजन

ऊना, 26 दिसम्बर – जिला मुख्यालय ऊना में इको टूरिज्म समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में कुटलैहड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जमकर बरसाए गए पत्थर हलोग धामी में सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत आज भी : ठोती के अक्षय वर्मा और जमोगी के दलीप वर्मा के सिर से निकले खून से भद्रकाली के मंदिर में जाकर तिलक कर परंपरा को किया पूरा

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते हलोग धामी में दिवाली के दूसरे रोज सदियों से चली आ रही पत्थर के खेल की अनोखी परंपरा को इस बार भी पूरे उत्साह और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत गो बैक के नारे लगाए : कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प – काजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं की गाड़ियां रोक कर

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  की प्रत्याशी कंगना रनौत आज  लाहौल स्पीति के दौरे पर थीं। यहां उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!