नेहरू युवा केंद्र ऊना ने ललड़ी में मनाया युवा सप्ताह

by
ऊना  : नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा आज विकास खंड हरोली के गांव ललड़ी में स्वामी विवेकानंद जी की याद में युवा सप्ताह मनाया गया। जिसमें आदि शक्ति युवा क्लब ललड़ी के स्वयंसेवियों ने गांव के बजुर्ग व दिव्यांग लोगों को उनके घर से मतदान केंद्र तक और वापिस घर भी सुरक्षित पहुंचाया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कामांशु प्रभाकर ने हरोली विकास खण्ड के युवाओं को ऐसे कार्य करते रहने के लिए सराहा और प्रेरित किया। उन्होंने बताया युवाओं के एकजुट प्रयास ही देश को उज्ज्वल भविष्य दे सकते हंै। उन्होंने कहा कि हमें युवाशक्ति का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
इस अवसर पर मोहित कुमार, अविनाश मंडेला, मुकेश कुमार, हरदीप सिंह, प्रवीण, नरेंद्र कुमार, हरदियाल, अनिल कुमार, अभिषेक, प्रिंस, अमन कुमार, सतनाम , साहिल, गुरपाल, बलविंदर, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, संजय, यशपाल, अरुण कुमार, गुरबख्श, लाडी, मुनीश, अभिषेक सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग किसान महिला पर टिप्पणी मामले में कंगना रनौत को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

चंडीगढ़ : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपना पद छोड़ देना चाहिए : जयराम ठाकुर – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : हर्ष महाजन को दी बधाई :

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हर्ष महाजन को दी बधा कहा, हर्ष महाजन के अनुभव का राज्य सभा को भरपूर लाभ प्राप्त होगा नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपना पद छोड़ देना चाहिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में काटे 1,500 बाइकर के चालान -पुलिस ने हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर कसा शिकंजा

मंडी : पजांब और अन्य राज्यों से हिमाचल आ रहे बाइकर्स द्वारा हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर मंडी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाईकर्स की रेस पर मंडी पुलिस ने ब्रेक लगाई है। नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की झूठी गारंटियों और ठेकेदारों की करोड़ों की देनदारियों को लेकर बरसे जगदेव ठाकुर

ठेकेदार बेबस, हताश और निराश—सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं, बेसहारा पशुओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए फतेहपुर।  विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर वीरवार को श्री रामलीला मैदान फतेहपुर में स्थानीय जनता...
Translate »
error: Content is protected !!