सरकार की झूठी गारंटियों और ठेकेदारों की करोड़ों की देनदारियों को लेकर बरसे जगदेव ठाकुर

by

ठेकेदार बेबस, हताश और निराश—सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं, बेसहारा पशुओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए

फतेहपुर।  विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर वीरवार को श्री रामलीला मैदान फतेहपुर में स्थानीय जनता ने एकत्रित होकर आक्रोश रैली निकाली। रैली के माध्यम से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक फतेहपुर को मांग पत्र सौंपकर इनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनता से की गई गारंटियों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी ठेकेदारों की करोड़ों रुपये की देनदारियां लंबित होने के कारण ठेकेदार बेबस, हताश और निराश हैं।
जगदेव ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बदहाल बनी हुई है। सरकारी अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, बेसहारा पशुओं की समस्या, बंदरों के बढ़ते आतंक तथा कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपकर जिन उम्मीदों के साथ मतदान किया था, उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के कारण लोग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार को जनता से किए गए वादों और गारंटियों पर जवाब देना चाहिए।
जगदेव ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता फतेहपुर की जनता की समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी तथा फतेहपुर में भी भाजपा का सूखा समाप्त करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे।
रैली के दौरान लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं और इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
इस मौके पर कुटवासी के पूर्व प्रधान मेजर सिंह रमन कुमार राम कुमार शर्मा कैप्टन भाग सिंह कैप्टन चैन सिंह सूबेदार सुभाष सिंह कैप्टन युद्दवीर सिंह ओंकार राणा उत्तम चंद कुलदीप सिंह स्वर्ण राणा मग्गर सिंह चमन धीमान श्याम चौधरी गोपाल शर्मा उत्तम चंद शर्मा केवल राणा अनु शर्मा रमना देवी इंदिरा देवी निशा कौर सुनीता कौर बबीता सलीका शर्मा अनीता शर्मा नीलम देवी अर्पणा देवी सहित लोग शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

ऊना, 28 अप्रैल – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से अपने लाभ का त्याग करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को एंटी चिट्टा वॉकाथॉन की सभी तैयारियां पूरी

पुलिस महानिरीक्षक बिमल गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक एएम नाथ। बिलासपुर 24 दिसंबर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट नहीं तो रिश्ता खत्म : ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में खेल दिया ‘इमोशनल कार्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे में दावा किया जा रहा है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बेहद मजबूत हालत में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयानों से डोलड्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अलमस्त फकीर पीरों के भी पीर होते है : बाबा बाल जी ऊना वाले

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डेरा अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में बापू जी के वार्षिक समागम को समर्पित समागम के दौरान चल रही श्री मद भागवत कथा से पहले शाम 5 बजे 6 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!