‘नैक’ के मूल्यांकन में खालसा कॉलेज गढ़शंकर को ‘बी प्लस प्लस’ ग्रेड

by

गढ़शंकर : उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद
(नैक ) द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के दो दिवसीय निरीक्षण में कॉलेज का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
जबकि कॉलेज द्वारा पहले दो बार राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक ) द्वारा करवाए गए मूल्यांकन में ‘बी’ ग्रेड हासिल किया जा चुका है और इस बार कॉलेज ने ‘नैक ‘ मूल्यांकन में पहले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए ‘बी प्लस प्लस’ ग्रेड हासिल किया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह ने ‘नैक ‘ मूल्यांकन में ‘बी प्लस प्लस’ ग्रेड प्राप्त करने के लिए स्टाफ और छात्रों को बधाई दी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस संबंध में कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में एक धार्मिक समारोह आयोजित कर अकाल पुरख का शुकराना किया गया, इस अवसर पर डॉ. अमनप्रीत सिंह सहायक निदेशक ‘डायरेक्टर ऑफ़ एजुकेशन ‘ विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर डाॅ. अमनप्रीत सिंह ने पिछले वर्षों से ‘नैक ‘ के मूल्यांकन के लिए पूरे स्टाफ दुआरा की गई कड़ी मिहनत की सराहना की और ‘नैक ‘ मूल्यांकन में ‘बी प्लस प्लस’ ग्रेड प्राप्त करने के लिए बधाई दी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए टिप्स दिए । कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत सिंह ने ‘नैक ‘ मूल्यांकन के दौरान संस्थान को समर्थन देने के लिए कॉलेज प्रबंधन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया और समूह स्टाफ और छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समस्त स्टाफ के सहयोग से प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर नैक कोऑर्डीनेटर प्रो. कंवर कुलवंत सिंह तथा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

फोटो – डॉ. अमनप्रीत सिंह सहायक निदेशक एवं कार्यवाहक प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर व स्टाफ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल को महाराणा प्रताप पर बयान देना पड़ा भारी…. सुन रे गुलाबचंद, औकात में रह. पंजाब के राज्यपाल को करणी सेना ने दी जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गुलाबचंद कटारिया को यह धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शंभु बॉर्डर तुरंत खोलने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार- कोर्ट ने अपनी तरफ से गठित कमिटी से किसानों से बात करने को कहा

नई दिल्ली । शंभु बॉर्डर तुरंत खोलने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया है. कोर्ट ने अपनी तरफ से गठित कमिटी से किसानों से बात करने को कहा है. कोर्ट ने...
article-image
पंजाब

लखपुर में छठा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया

कपूरथला/फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा : गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित भाई घनैया जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी गांव साहनी द्वारा गांव लखपुर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थान कुटिया भगत ज्वाला दास जी में प्रबंधक कमेटी, ग्राम पंचायत व...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण गिरि जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजुआना अतोवाल में मनाई जा रही

*वार्षिक भंडारा 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आयोजित किया जाएगा। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ब्रह्मलीन बाबा लछमन गिरी जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजूआना में मनाई जा रही है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!