नैला स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिम गौरव आईटीआई में लिया तकनीकी शिक्षा का ज्ञान : आईटीआई कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं को हिमाचल सरकार 1000 रूपया व 1500 रूप्या देती है कौशल विकास भत्ता प्रतिमाह

by

ऊना। 18 मार्च : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ में संचलित हिम गौरव आईटीआई में मंगलवार को विलासपुर जिला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैला के विधार्थियों ने भ्रमण कर आईटीआई की आधुनिक कार्यशालों में तकनीकी शिक्षा का ज्ञान लिया।
स्कूल के सदस्य भवनीत शर्मा‚ जसविन्द्र सिंह व किरन वाला की टीम के नेतृत्व में आए इन विधार्थियों का हिम गौरव आईटीआई की प्रिंसिपल इंजीनियर अन्नया जोशी ने स्वागत करते हुए उन्हे तकनीकी शिक्षा के महत्व से रूवरू करवाया । वहीँ युवा पीढ़ी को कुशल कारीगर वन अपने हाथों में हुनर पैदा कर अपने पैरों पर खड़े होने का अहवाहन किया।

हिम गौरव में चल रहे पलम्वर‚ वैल्डर‚ डीजल मकैनिक‚ फिटर‚ इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक व इलैक्ट्रीशियन ट्रेडों की विस्तृत जानकारी देते हुए विधार्थियों को आधुनिक मशीनों व उपकरणों के रख रखाव व संचालन की जानकारी देते हुए आईटीआई के ट्रेनियों द्वारा वनाए गए आधुनिक मॉडलों से भी रूवरू करवाया गया। अधिकतर विधार्थियों ने तकनीकी शिक्षा व इसके महत्व को समझते हुए आईटीआई ट्रेडों में अपनी दिलचस्वी दिखाई और अपने हाथों से हुनर पैदा करने का संकल्प लिया। आईटीआई के महाप्रबन्धक संजय जोशी ने छात्रों छात्रांओं को वताया कि जो भी छात्र छात्रांए आईटीआई कोर्स करते है तो उन्हे हिमाचल सरकार एक हजार रूपया व प्रन्द्रह सौ रूप्या कौशल विकास भत्ता प्रतिमाह देती है। । इस मौके पर प्रबन्धक रणवीर सिंह‚ ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार‚ अनुदेशक नवीन कुमार ‚ राजीव कुमार ‚ अमनदीप‚ मुकेश ‚पंकज ‚जसवन्त सिंह व मैडम ममता ने भी मेहमान छात्रों का मार्गदर्शन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक घोटाला आरटीआई से सच उजागर होने के डर से गुरमीत सिंह ने दबाए रिकॉर्ड

एएम नाथ। सोलन : जोगिंदर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, सोलन में सार्वजनिक धन से जुड़े कथित बहु-करोड़ रुपये के घोटालों को लेकर अब अत्यंत गंभीर और विस्फोटक आरोप सामने आए हैं। मुकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक : नहीं आता था तैरना, एक की डूबने से गई जान

कांगड़ा।  पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पंजाब से आए 3 युवक...
हिमाचल प्रदेश

भारत  सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में  खाली वची  सीटें भरने की दी अनुमति

ऊना : हिमाचल व भारत सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में कोविड 19 के मध्यनजर रखते हुए सभी ट्रेडों में खाली सीटों में दाखिला करने के लिए तिथि आगे वढा 16...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में भूस्खलन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है।...
Translate »
error: Content is protected !!