नोटों के बंडलों के साथ कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे वायरल वीडियो में : भाजपा के महामंत्री सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेस सरकार वीडियो स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी

by

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। रविवार को राजनीतिक गलियारों में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो कांग्रेस विधायक से जुड़ा हुआ है। वह नोटों के बंडलों के साथ नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री और पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव है। वीडियो में विधायक नोटों के बंडल के करीब बैठे दिख रहे हैं और कुछ लोगों से बातचीत कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश की भूपेश सरकार को इस मामले में घेर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया X पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कांग्रेस विधायक जी के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी? या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर FIR दर्ज करायेगी?’ बता दें कि पिछले साल कोयला चोरी का वीडियो पोस्ट करने पर ओपी चौधरी पर कांग्रेसियों ने केस दर्ज कराया था।
ओपी चौधरी ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा- ‘ये हैं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव। अपने आप को गरीब और बेचारा के रूप में प्रस्तुत करते हैं। विधायक बनने से पहले वे गरीब थे भी। प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में रहते भी हैं। बाप दादा और खुद बैल चराते भी थे, जैसा कि वे खुद भी दावा करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखिये सामने रखे नोटों की गड्डी… कांग्रेस जवाब देने लायक नहीं रह गयी है… पूरे कांग्रेस के सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ को पूरे 5 साल जमकर लूटा है। कांग्रेसी भ्रष्टाचार की संस्कृति और माफियाराज… फ्लाई एश, रेत, कोयला, शराब… सब में है माफियाराज…’

मेरे खिलाफ षड्यंत्र- विधायक रामकुमार बोले
वायरल वीडियो मामले में कांग्रेस विधायक रामकुमार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ षड्यंत्र है। पैसे के ऊपर मेरा ध्यान नहीं था, मैं तो खाली वहां बैठा हूं। वीडियो डालने वाले बता सकते हैं कि उनका उद्देश्य क्या है। उन्होंने आगे कहा कि मैं गरीब का बेटा हूं, गाय-भैंस चराने वाला हूं, मेहनत मजदूरी मैंने की है। गरीब का बेटा विधायक बना है तो बड़े लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद भी मेरे बारे में वीडियो वायरल किया गया था। मैं विधायक बना हूं तो जनता के आशीर्वाद से बना हूं, वे लोग मेरे गरीब की छवि को खराब नहीं कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत और डलहौजी में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित :जीवन के पहले 1000 दिन बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव: विशेषज्ञ

जंक फूड से दूरी और संतुलित आहार अपनाने का किया आह्वान एएम नाथ। डलहौजी : पोषण माह के अंतर्गत बनीखेत और डलहौजी में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र ने पंजाबी ठाठ से अंडरवर्ल्ड को धमकाया था…और कहा था पंगा मत लेना, एक इशारा पर ट्रक भर-भरकर लोग आ जाएंगे

बॉलीवुड के धाकड़ हीरो धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब यूं ही नहीं मिला। पर्दे पर वे हमेशा बेईमानों को धूल चटाते नजर आते थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी हिम्मत की मिसालें कायम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आई लव यू भूमि मेम – स्टूडेंट ने आंसर शीट में अपनी फेवरेट टीचर पर लिखा ऐसा निबंध : खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां तमाम तरह के वीडियो के अलावा कुछ पोस्ट भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।अभी इसी तरह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर हर...
article-image
पंजाब

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : कहा…एन.आर.आई. पंजाबियों के मुद्दे ऑनलाइन तरीके से हल करने वाला पहला राज्य बना पंजाब

पंजाब सरकार शहीदों द्वारा संजोए सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध,  श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों...
Translate »
error: Content is protected !!