नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी पट्टा कल महलोग में लगाएगा 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

by

पट्टा मेहलोग 09 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर कल 11 जनवरी को कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, पीएनबी बैंक के सामने, पट्टा महलोग में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रदेश की नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं भाजपा महिला मोर्चा सोलन की उपाध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उनकी संस्था द्वारा आयोजित 28वां रक्तदान शिविर है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद करना है। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि शिविर में श्रीकांत अस्पताल नालागढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशु अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे, जो सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सा सलाह देंगे। इसके अतिरिक्त शिविर में न्यूरोथेरेपी कैंप भी लगाया जाएगा, जिसके लिए विशेष रूप से न्यूरोथैरेपिस्ट मोहिंद्र पाल अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। बद्दी और दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संस्था द्वारा बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लोगों की भागीदारी सराहनीय रही है। वहीं संस्था के पदाधिकारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह निशुल्क है और इसमें क्षेत्र के कई सामाजिक संगठन सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पट्टा की आवाज, भगत सिंह यूथ क्लब पट्टा महलोग सहित अन्य सामाजिक संगठन भी इस पुनीत कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ आ रहे हैं। नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें, स्वास्थ्य जांच करवाएं और इस सामाजिक अभियान को सफल बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवीन शिक्षण विधियों में एआई के उपयोग पर होगी चर्चा : 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ । धर्मशाला, 13 नवंबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शिक्षा स्कूल में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दिवाली : राज्य भर के बाल आश्रमों में रहने वाले बच्चों के लिए होगा खेल दिवस का आयोजन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां टूटीकंडी बाल आश्रम का दौरा किया और आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया। आश्रम के बच्चों और कर्मचारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोज सूद सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला, 31 मई: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत मनोज सूद विभाग में 36 वर्ष की सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 अरब किलोमीटर से आया फोन : हाय मैं हूँ V 1

नासा :  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कई महीनों से चली आ रही टेंशन खत्‍म हो गई है। उसके वोयाजर 1 स्‍पेसक्राफ्ट (Voyager 1 probe) ने पहले की तरह ही काम करना शुरू कर...
Translate »
error: Content is protected !!