नौजवानों के सहयोग से भ्रष्टाचार की बुराई को सुचारु ढंग से रोका जा सकता है: एसएसपी राजेश्वर सिद्धू —भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से की जाए शुरुआत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

by

भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो, विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत एस.डी कालेज में जिला स्तरीय सैमीनार
होशियारपुर, 31 अक्टूबर:
विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज एस.डी कालेज होशियारपुर में जिला स्तरीय सैमीनार करवाया गया। चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब वरिंदर कुमार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत करवाए गए इस सैमीनार में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की जबकि एस.एस.पी विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू व एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान अलग-अलग वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में प्रचलित भ्रष्ट कार्रवाई की असरदार रोकथाम के लिए बेझिझक सभी को आगे आना चाहिए ताकि इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समागम के दौरान मौजूद सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आम लोगों व सामाजिक प्रतिनिधियों आदि को भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से शुरुआत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी प्रण लें कि वे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बनेंगे और इस तरह की कार्रवाई सामने आने पर समर्थ अथारिटी को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि जिंदगी के हर क्षेत्र में नेक नियत व विधि विधान का पालन करते हुए सभी कार्य ईमानदारी व पूरी पारदर्शिता के साथ मुकम्मल किए जाएं ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
सैमीनार को संबोधित करते हुए एस.एस.पी विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरुरी है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के सहयोग से इस सामाजिक बुराई को सुचारु ढंग से रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की कार्रवाई उनके ध्यान में आती है, तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में इसकी जानकारी दे सकते हैं।
एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि देश, समाज व सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई के प्रति आवाज बुलंद की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त योग्य नहीं है, जिसके खात्मे के लिए सभी वर्गों को अपना योगदान डालना चाहिए।
डी.एस.पी विजिलेंस मनीश कुमार ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाते हुए इसके खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बुराई को पूरी तरह से खत्म करने में विद्यार्थियों व नौजवान वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है।
इस मौके पर एस.डी कालेज प्रबंधक कमेटी होशियारपुर की अध्यक्षा हेमा शर्मा, कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो.प्रशांत सेठी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबी सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, कैशियर नेशनल अवार्डी प्रमोद शर्मा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, कालेज स्टाफ, विद्यार्थी व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार – जंगल में बंदूक से निशाना बनाने की कर रहा था प्रेक्टिस -जिस युवक फांदी पर पूर्व MLA के बेटे दुआरा गोलियां चलवाने के थे आरोप

रोहित जसवाल । बिलासपुर :   जिले के घुमारवीं इलाके में जंगल में शूटिंग की प्रेक्टिस करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक जंगल में बंदूक से...
article-image
पंजाब

पुलिस ने पकड़े दो तस्कर भाई : 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद

जालंधर : जालंधर ग्रामीण की भोगपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की गई है। एसएसपी जालंधर हरविंदर सिंह विर्क...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने सीता नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ की बैठक : बड़े-बड़े दावे करने के बजाय जमीनी हकीकतों पर ध्यान दे सरकार: दीवान

लुधियाना, 30 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने सीता नगर के निवासियों को आ रही समस्याओं को लेकर एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा अमेरिका

चंडीगढ़ : कनाडा के खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत कई अपराधों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया है। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट किया...
Translate »
error: Content is protected !!