नौजवानों को पैरों पर खड़ा होने के लिए बेहतर मौके प्रदान कर रहे हैं स्किल कोर्स: दरबारा सिंह

by

होशियारपुर : पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार व कोविड महांमारी को ध्यान में रखते हुए जिला होशियारपुर में चल रहे अलग-अलग स्किल सैंटरों ने विश्व यूथ स्किल डे मनाया। इस मौके पर स्किल सैंटरों में ड्रैस डिजाइविंग, मेकअप, मेहंदी व रंगोली मुकाबले करवाए गए व विजेताओं को पुरुस्कार भी दिए गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आनलाइन माध्यम से बच्चों को विश्व यूथ स्किल डे की महत्ता के बारे में परिचित करवाया व पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन की आने वाले समय में विशेष भूमिका के बारे में भी बताया।
अतिरिक्ति डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह ने बताया कि स्किल कोर्स नौजवानों की जिंदगी में बहुत तेजी से बदलाव ला रहे हैं व नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा होने का बहुत बढिय़ा मौके प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को स्किल कोर्स करने की अपील भी की। इस दौरान जिला इंचार्ज स्किल डेवलेपमेंट सोसायटी मोहिंदर राणा, मैनेजर रोजगार व प्रशिक्षण रमन भारती, सुनील कुमार मैनेजर मोबलाइजेशन ने भी अलग-अलग स्किल सैंटरों से अपनी हाजिरी लगवाई व बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए स्किल कोर्सों की महत्ता की जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरोपी गिरफ्तार : ड्रग मनी 92500, 115 ग्राम नशीले पाउडर, एक्टिवा बरामद

गढ़शंकर :9 अक्तूबर: नशा तस्करी मुहिम को लेकर गढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब नशीले पाउडर व ड्रग मनी समेत आरोपी को काबू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में 15,968 मामलों का मौके पर हुआ निपटारा, 491051508 रुपए के अवार्ड हुए पास

– ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :    ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम चन्नी गुट की बघेल से बैठक : बघेल बोले हाईकमान – टिकट सिर्फ जीतने वाले को मिलेगा

चंडीगढ़ ; पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रहे नेतृत्व और संगठनात्मक मुद्दों के बीच शनिवार को हुई अहम बैठक के बाद पार्टी ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!