अगली शिरोमणी अकाली सरकार कंडी बेल्ट के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल

by
कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय का गठन करने की घोषणा की….कहा कि वर्तमान में कानून-व्यवस्था अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है, क्योंकि मंत्री गैंगस्टरों के साथ मिलकर डराने-धमकाने और जबरन वसूली करने में लगे हुए
भगवंत मान को अब अपने गांव में लाॅकडाउन लगाए बिना और सभी हथियार जब्त करवाए बिना जाने की हिम्मत नही

 चब्बेवाल/03अप्रैल (भारद्वाज)  शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि 2027 में सरकार बनने के बाद अकाली दल की अगली सरकार कंडी हलके के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी और कंडी हलका विकास मंत्रालय स्थापित किया जाएगा।

अकाली दल अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता हरमिंदर सिंह संधू के साथ विशाल रैली को संबोधित किया। जहां भारी बारिश के बावजूद लोग पंडाल में बैठे रहे। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कंडी बेल्ट के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज लागू किया जाएगा, जिसमें बिजली और टैक्स सब्सिडी शामिल है और साथ ही सड़क संपर्क सुधार के लिए पठानकोट से चंडीगढ़ और अमृतसर से आनंदपुर साहिब तक दोहरे राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि पार्टी की सरकार बनने के बाद अकाली दल कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय का गठन भी करेगा। उन्होने कहा,‘‘ मंत्रालय कंडी बेल्ट के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा और सरकारी टयूबवैल स्थापित करने और किसानों को ड्रिप सिंचाई और भूमिगत पाइप सुविधाएं प्रदान करेगा।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी सरकार के समय कानून-व्यवस्था इस हद तक चरमरा गई है कि मंत्री गैंगस्टरों के साथ मिलकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। उन्होने कहा कि स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया और वह आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एजेंडे को पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होने कहा,‘‘ भगवंत मान को अब लाॅकडाउन लगाए बिना और सभी हथियार जमा करवाए बिना अपने गांव और आसपास के इलाकों में जाने की हिम्मत नही है।’’  उन्होने मुख्यमंत्री की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब के आढ़तियों को पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन  देना पड़ रहा है।

सरदार बादल ने आम आदमी पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में बात करते हुए कहा कि पार्टी सरकारी खर्च पर राजनीतिक रैलियां आयोजित कर रही और टेंट , कुर्सियां और खानपान पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। उन्होने बताया,‘‘ दिल्ली की पार्टी को प्रत्येक रैली के लिए दिए जा रहे करोड़ों रूपये में से आधे पैसे कमीशन के रूप में वापिस ले लिए जाते हैं।’’ उन्होने गुजरात में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान फर्जी दावे करने के लिए आप पार्टी की आलोचना की। उन्होने कहा कि भगवंत मान ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में हर चार गांवों के बाद मंडियों की स्थापना की, जबकि अरविंद केजरीवाल ने यह झूठ बोला कि आप सरकार ने महिलाओं को 1000 रूपये का भत्ता देना शुरू कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान 1.5 लाख करोड़ रूपये के निवेश के बारे में सरेआम झूठ बोलने के लिए मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल लगातार दावा कर रहा कि पंजाब के निवेशक जबरन वसूली और गैंगस्टरों के कारण राज्य में निवेश करने से डर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ हम  कानून लागू करने और कारोबार के लिए रियायतें देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि 2027 में राज्य में निवेश को गति देना और उद्योग कम से कम 75 फीसदी पंजाबियों को कर्मचारियों के रूप में रोजगार देना सुनिश्चित किया जा सके।’’
शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने के बाद पंजाब के लिए अपनी सोच सांझा करते हुए सरदार बादल ने घोषणा की कि एक वल्र्ड स्क्लि यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी जो हर साल एक लाख नौजवानों को कौशल प्रदान करेगी और हर जिले में इसके केंद्र स्थापित किए जाएंगें। उन्होने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल और पशु चिकित्सा काॅलेज खोला जाएगा और नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देने, आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करने , बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये किए जाने की घोषणा की। उन्होने यह भीघोषणा की कि सरकारी नौकरियां केवल पंजाबियों को ही दी जाएंगी और डेयरी और अन्य पशुपालन कारोबार की स्थापना के लिए 75फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।
इस अवसर पर शिरोमणी कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने संबोधित करते हुए बताया कि किस तरह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जोरा सिंह, जिन्हे बेअदबी की घटनाओं की जांच का जिम्मा सौंपा गया  था, उन्होने खुलासा किया कि राज्य में बेअदबी की घटनाओं के पीछे अरविंद केजरीवाल का हाथ था। डाॅ. दलजीत सिंह चीमा और  हीरा सिंह गाबड़िया ने भी इस अवसर पर संबोधित किया। मंच पर सोहन सिंह ठंडल, वरिंदर सिंह बाजवा, लाली बाजवा, लक्खी उरमूर टांडा, सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल रथन, अरविंदर सिंह रसूलपूर, अमरीक सिंह बल्लोवाल और के एस मक्खन भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की : न सिर्फ आज, बल्कि आने वाले समय में भी हमें मार्ग दिखाते रहेंगे डा. अंबेडकर के विचार: पवन दीवान

लुधियाना, 14 अप्रैल: कांग्रेस पार्टी द्वारा लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में संविधान निर्माता डॉ. बी.आर....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 की मौत : बस पर गिरा पहाड़ का मलबा… रेस्क्यू जारी

बिलासपुर :  जिले में मंगलवार. रात बड़ा हादसा हुआ। भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौके पर मौत...
article-image
पंजाब

कार सवार से 7 ग्राम हेरोइन बरामद

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने कार सवार से 7 ग्राम हेरोइन बरामद कर केस दर्ज किया है। दर्ज केस के अनुसार एसएचओ गढ़शंकर राजीव कुमार पुलिस पार्टी के साथ पेट्रोलिंग के दौरान एक कार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठेका एजेंसियों के भ्रष्टाचार पर सख्त होगी कार्रवाई : ओएसडी विजिलेंस के समक्ष ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उठाया वर्करों के आर्थिक शोषण का मुद्दा

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाईज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय ओएसडी विजिलेंस श्री ए. वेंकटेश से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 14 ठेका एजेंसियों के...
Translate »
error: Content is protected !!