विदेश में बैठा गुरपतवंत पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने की साज़िश कर रहा : प्रणव किरपाल

by

गढ़शंकर।  यूथ कांग्रेस लीडर प्रणव किरपाल ने आज प्रेस से बात करते हुए कहा कि विदेश में बैठा गुरपतवंत पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने की साज़िश कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरपतवंत पन्नू बार-बार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्तियों का अपमान करके पंजाब की सामाजिक एकता की डोर को तोड़ना चाहता है। यूथ कांग्रेस गुरपतवंत पन्नू की किसी भी साज़िश को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि गुरपतवंत पन्नू द्वारा नूरपुर जट्टां में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति का अपमान करने के विरोध में यूथ कांग्रेस 11 अप्रैल को गढ़शंकर से नूरपुर जट्टां तक ​​बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के सम्मान में सम्मान यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान यात्रा गुरपतवंत पन्नू जैसे अलगाववादियों को करारा जवाब होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदा देख डॉक्टर भी हैरान : 13 साल का लड़का….प्लेन के पहिए के पास बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंचा

नई दिल्ली : अफगानिस्तान का एक लड़का प्लेन के पहिए के पास बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर अधिकारियों ने उसे प्रतिबंधित इलाके में टहलते देखा तो उससे...
article-image
पंजाब

मनरेगा व आंगनवाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को ज्ञापन सौंपाको सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर – गढशंकर मे सीटू के आह्वान पर मांग भट्टा मजदूर, मनरेगा मजदूर व आंगनबाड़ी महिला वर्करों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पंजाब विधानसभा के आवास तक रोष...
article-image
पंजाब

बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक 53 नौजवानों की हुई प्लेसमेंट, 16 किए गए शार्ट लिस्ट

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत आज बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में लगाया...
article-image
पंजाब

सुखबीर की भगवंत मान को चुनौती – हिम्मत है, निकलवा लें होटल के कागज..

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बादलों के सुखविलास होटल को लेकर दिए बयान पर सुखबीर बादल ने तिखी प्रतिक्रिया जताई है। सुखबीर बादल ने भगवंत मान को स्पष्ट किया है कि यदि उनमें...
Translate »
error: Content is protected !!