बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक 53 नौजवानों की हुई प्लेसमेंट, 16 किए गए शार्ट लिस्ट

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत आज बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में लगाया गया हाई एंड रोजगार मेला सफलातपूर्वक संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में 9 बैंकों व फाइनेंशियल सैक्टर्स की कंपनिज की ओर से हिस्सा लेते हुए 53 नौजवानों का चयन किया गया जबकि 16 को शार्ट लिस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि आज के रोजगार मेले में होशियारपुर जिले के अलावा जालंधर, पठानकोट, लुधियाना व अन्य जिलों के 300 के करीब नौजवानों ने हिस्सा लिया।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान इंटरव्यू देने आए नौजवानों से बातचीत कर हौंसला बढ़ाया और इंटरव्यू लेने आए बैंकों व फाइनेंशियल सैक्टरों के अधिकारियों को अनुभवी नौजवानों के साथ-साथ फ्रै्रशर्स को भी बराबर मौके देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के रोजगार मेले में बैंकों व अन्य कंपनियों की ओर से नौजवानों को 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपए तक का वार्षिक पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार बैकिंग सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों लिए इतने बड़े स्तर पर विशेष रोजगार मेला लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में एक्सिस, एच.डी.एफ.सी, एस.बी.आई लाइफ इंश्योरेंस, पी.एन.बी. मैट लाइफ, सैटिन क्रैडिट केयर के अलावा अन्य बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर के संस्थानों ने हिस्सा लिया।
अपनीत रियात ने कहा कि जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से जहां कम पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए बेहतरीन प्रयास किए गए हैं वहीं जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, प्लेसेमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व ब्यूरो की समूह टीम की ओर से पढ़े लिखे पोस्ट गे्रजुएट नौजवानों को बेहतर रोजगार दिलाने के लिए लगाया गया यह हाई एंड रोजगार मेला बेहतरीन प्रयास है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी अलग-अलग क्षेत्रों के नौजवानों को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार दिलाने का प्रयास इसी तरह जारी रहेगा।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्रकार चौधरी बैजनाथ को सदमा:उनकी धर्मपत्नी का देहांत

गढ़शंकर:18 सितम्बर: गढ़शंकर के गांव टिब्बा के नंबरदार व पत्रकार चौधरी बैजनाथ को उस समय गहरा सदमा लगा है जब उनकी पत्नी 65 वर्षीय तारो देवी का लंबी बीमारी के उपरांत आज रविवार शाम...
article-image
पंजाब

स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर : तीन लोगों की मौत

फरीदकोट :   नानकसर बस्ती के पास फिरोजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी...
article-image
पंजाब

करवाती थी देह व्यापार का धंधा, अड्डे पर नशा भी होता था सप्लाई; अब फंसी

जालंधर :  जालंधर जिले के मकसूदां में बीते दिन पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की थी। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को नामजद कर लिया है। आरोपितों को...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी इमिग्रेशन सेंटर के बाहर : पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

बटाला  :  इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोलियां चलाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने दुबई भाग चुके एक आरोपित के कहने पर गोलियां चलाई थी।  पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!